फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar danapur Tractor Driver Shot Dead Near Home Triggering Panic Family In Mourning

Bihar: दानापुर में सनसनी! घर के पास ही ट्रैक्टर चालक की सिर में गोली मारकर हत्या; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 26 Jul 2026 09:56 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/दानापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/दानापुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sun, 26 Jul 2026 09:56 AM IST
सार

पटना के दानापुर स्थित शाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम ट्रैक्टर चालक बबन राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने चाचा और चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
bihar danapur Tractor Driver Shot Dead Near Home Triggering Panic Family In Mourning
ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम अपराधियों ने एक ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सिकंदरपुर नीतीश आहर के पास हुई। मृतक की पहचान अकीलपुर थाना क्षेत्र निवासी राजेश्वर राय के पुत्र बबन राय के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


अपराधियों ने सिर पर मारी गोली
परिजनों के अनुसार, बबन शनिवार शाम करीब 7:30 बजे घर से निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। खून से लथपथ हालत में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल, दानापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव फिर हिरासत में, सिटी सेंटर मॉल के पास पुलिस ने किया डिटेन
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची टीम
घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष नवीन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजन पप्पू राय ने बताया कि पिछले चार-पांच वर्षों से बबन का अपने चाचा और चचेरे भाइयों के साथ विवाद चल रहा था। उन्होंने इन्हीं लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed