Bihar Crime: असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा; जानें क्या है मामला
Bihar: घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। सदर एसडीएम आशुतोष रंजन और डीएसपी वन दिलीप कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विस्तार
नगर थाना क्षेत्र के नूरनगंज मोहल्ले में रविवार देर शाम असामाजिक तत्वों द्वारा अचानक पत्थरबाजी की गई। इस घटना में एक-दो लोग घायल हो गए, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि पत्थरबाजी की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवकों के झुंड ने की पत्थरबाजी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नूरनगंज दुर्गा मंदिर के समीप अचानक 40 से 50 की संख्या में पहुंचे युवकों के झुंड ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना के दौरान एक-दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई पत्थरबाजी से मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि सभी युवक लाठी-डंडों से लैस थे।
पढ़ें: पूर्णिया से भागलपुर जा रही बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे यात्री; ऐसे भड़की चिंगारी
पुलिस ने लिया मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। सदर एसडीएम आशुतोष रंजन और डीएसपी वन दिलीप कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि असामाजिक तत्वों की पहचान की जा सके।
तनावपूर्ण माहौल, स्थिति नियंत्रण में
सदर एसडीएम आशुतोष रंजन ने बताया कि नूरनगंज मोहल्ले में असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और पुलिस सतर्क है।