Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Burning Bus: Bus going from Purnia to Bhagalpur turns into a ball of fire, passengers narrowly escape

Bihar Burning Bus: पूर्णिया से भागलपुर जा रही बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे यात्री; ऐसे भड़की चिंगारी

Sun, 07 Sep 2025 09:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Sep 2025 09:23 PM IST
सार

Bihar Accident: बस तेज रफ्तार में थी तभी धुएं का गुबार उठने लगा। ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्री जैसे-तैसे बाहर निकले। फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Burning Bus: Bus going from Purnia to Bhagalpur turns into a ball of fire, passengers narrowly escape
बस बनी आग का गोला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोढ़ा और फुलवरिया के बीच रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पूर्णिया से भागलपुर जा रही एक यात्री बस अचानक आग की चपेट में आ गई। चलते-चलते बस से धुआं उठने लगा, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग खिड़कियों और दरवाजे से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।

विज्ञापन

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। हालांकि, कई यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्व राजद विधायक हरिनन्दन यादव के निधन पर पहुंचे तेजस्वी यादव, अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी तभी धुएं का गुबार उठने लगा। ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्री जैसे-तैसे बाहर निकले।

फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि आग तकनीकी खराबी से लगी या लापरवाही इसकी वजह बनी। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रोडवेज कंपनियां कितनी गंभीर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed