फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Sensation due to finding dead body of a middle aged man in Phulwari Sharif

Bihar Crime: फुलवारी शरीफ में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 May 2025 04:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 May 2025 04:58 PM IST
सार

Bihar: फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मसूद हैदरी ने बताया कि शव की हालत देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि अजय शर्मा की पिटाई कर हत्या की गई है। शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं और खून निकल रहा था, जिससे हत्या की पुष्टि की आशंका मजबूत होती है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Sensation due to finding dead body of a middle aged man in Phulwari Sharif
घटनास्थल पर परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार सुबह राजधानी पटना से सटे फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान फुलवारी शरीफ के जोगिया पुर टोली निवासी नारायण शर्मा के पुत्र अजय शर्मा (50)  के रूप में हुई है। शव कुरकुरी मुसहरी इलाके में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर कई जख्म के निशान पाए गए हैं और नाक-कान से खून भी निकल रहा था, जिससे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और संभवतः सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन

फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मसूद हैदरी ने बताया कि शव की हालत देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि अजय शर्मा की पिटाई कर हत्या की गई है। शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं और खून निकल रहा था, जिससे हत्या की पुष्टि की आशंका मजबूत होती है। घटनास्थल से एक पत्थर भी बरामद किया गया है जिससे हमला किया गया हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: तलाक नहीं मिलने पर पत्नी ने की पति की हत्या, जहर देकर उतारा मौत के घाट; हैरान कर देगा मामला

परिजनों के अनुसार अजय शर्मा बढ़ई का काम करते थे। बुधवार सुबह नाश्ता करने के बाद वह यह कहकर घर से निकले थे कि मजदूरी के लिए जा रहे हैं। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। गुरुवार सुबह सूचना मिली कि कुरकुरी मुसहरी में एक शव पड़ा है, जो अजय शर्मा का निकला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं, इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed