फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar businessman Gopal Khemka murdered behest of gangsters lodged in Beur jail

Gopal Khemka Murder Case: बेऊर जेल में बंद गैंगस्टरों के इशारे पर हत्या; बिहार पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

Mon, 07 Jul 2025 07:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 07:54 AM IST
सार

बिहार पुलिस की एसआईटी और एसटीएफ की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। पटना की बेऊर जेल के अलग-अलग वार्डों में छापेमारी कर तीन मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डाटा केबल और एक कागज पर लिखा मोबाइल नंबर बरामद किया गया है। इन सामग्रियों से हत्या की साजिश रचने के अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Bihar businessman Gopal Khemka murdered behest of gangsters lodged in Beur jail
बिहार पुलिस और कारोबारी गोपाल खेमका - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

विस्तार

बिहार के कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के तीन दिन बाद भी पटना पुलिस खाली हाथ है। बावजूद पुलिस ने पटना की बेऊर जेल में बंद कुख्यात अपराधियों के इस हत्याकांड के तार जुड़ने का दावा का है।  इससे राजधानी में अपराध और सिस्टम की मिलीभगत को लेकर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


बिहार पुलिस की एसआईटी और एसटीएफ की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। पटना की बेऊर जेल के अलग-अलग वार्डों में छापेमारी कर तीन मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डाटा केबल और एक कागज पर लिखा मोबाइल नंबर बरामद किया गया है। इन सामग्रियों से हत्या की साजिश रचने के अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। जिस कुख्यात से पूछताछ की जा रही है, उसे अब सेल में बंद कर दिया गया है। पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने दावा किया कि पुलिस को हत्या से जुड़ी अहम जानकारियां मिली हैं और जल्द ही अपराधी कानून के शिकंजे में होंगे। पुलिस की टीमों ने पटना के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी छापेमारी तेज कर दी है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar: 'भाजपा-नीतीश ने बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बना दिया', गोपाल खेमका की हत्या पर सरकार पर बरसे राहुल
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने मांगी सुरक्षा
मृतक कारोबारी के बेटे गौरव ने शनिवार को पटना पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया। गौरव ने कहा, 2018 में उनके भाई गुंजन खेमका की हत्या कर दी गई थी। परिवार के दो लोग मारे जा चुके हैं, जिसकी वजह से मेरा परिवार डरा हुआ है। मैं सरकार और पुलिस से आग्रह करता हूं कि मेरे परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

ये भी पढ़ें: Gopal Khemka: गुलबी घाट पर उद्योगपति गोपाल खेमका का अंतिम संस्कार, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि: सभी की आंखें नम

भाजपा-नीतीश ने बिहार को अपराध की राजधानी बनाया: राहुल
पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर बिहार को भारत की अपराध राजधानी बना दिया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा, आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान सिर्फ सरकार बदलने के लिए नहीं बल्कि राज्य को बचाने के लिए होगा। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed