{"_id":"6638e760c4f85b428e0aae67","slug":"bihar-crime-dead-body-of-elderly-person-found-near-his-old-house-patidar-accused-of-murder-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: घर के खड़ी में मिला बुजुर्ग का शव, पाटीदार पर हत्या करने का आरोप; पुलिस को पहले से थी वृद्ध की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: घर के खड़ी में मिला बुजुर्ग का शव, पाटीदार पर हत्या करने का आरोप; पुलिस को पहले से थी वृद्ध की तलाश
Mon, 06 May 2024 07:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 06 May 2024 07:51 PM IST
सार
Bihar Crime: भोजपुर में एक बुजुर्ग का शव उसके पुराने घर के पास खड़ी में मिला है। परिजनों ने उनके पाटीदारों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शव लेने अस्पताल पहुंचे मृतक बुजुर्ग के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के घाघा गांव में एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। शव के गले पर चोट के निशान हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या की गई है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद बिहिया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के घाघा गांव निवासी दिवंगत ज्ञानचंद साह के 70 वर्षीय पुत्र भीम साह के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतक के बेटे उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2011 में 60 बिगहा जमीन को लेकर पाटीदार के लोगों से ही मारपीट हुई थी। उस मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। उस समय वह जेल भी गए थे और बेल पर बाहर आए थे। इसी बीच उनकी जमानत का समय खत्म हो गया था और वारंट निकाला गया था। इस सिलसिले में शनिवार की रात उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस घर आई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके बाद रविवार को भी पुलिस आई थी। उसी कारण वह रविवार की रात घर से निकल गए थे। काफी देर तक जब वह घर पर वापस नहीं लौटे तो परिजन द्वारा देर रात तक उनकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह एक व्यक्ति द्वारा सूचना मिली कि गांव में ही उनके पुराने घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खड़ी में एक बुजुर्ग का शव पड़ा है, जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि उनके पिता का ही शव वहां पड़ा हुआ है। इसके बाद परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर मृतक के बेटे उमेश कुमार गुप्ता ने अपने पाटीदार से ही चल रहे 60 बिगहा जमीन के विवाद को लेकर पाटीदार के ही जालिम साह, केदार साह और लालू साह पर अपने पिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में पत्नी शकुंतला देवी, तीन पुत्र उमेश कुमार गुप्ता, भोला गुप्ता और सुनील गुप्ता तथा दो पुत्री ममता देवी और सीता देवी हैं। घटना के बाद मृतक बुजुर्ग के घर में कोहराम मच गया।