{"_id":"66cdf64f26918763060b10af","slug":"bihar-crime-criminals-shot-mukhiya-husband-in-paliganj-patna-admitted-to-hospital-in-injured-condition-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: पटना के पालीगंज में अपराधियों ने मुखिया पति को मारी गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: पटना के पालीगंज में अपराधियों ने मुखिया पति को मारी गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
Tue, 27 Aug 2024 09:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 27 Aug 2024 09:22 PM IST
सार
बिहार की राजधानी पटना के पालीगंज में अपराधियों ने मुखिया पति को गोली मार दी। घायल अवस्था में मुखिया पति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल मुखिया पति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी पटना में पालीगंज अनुमंडल के सिंगोड़ी पंचायत के मुखिया सुबैदा खातून के पति शहजाद आलम (40) को अपराधियों ने मंगलवार शाम गोली मार दी। घटना के बाद अपराधी पैदल मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में शहजाद आलम को पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गोली शहजाद आलम के कंधे पर लगी है। घटना की पुष्टि करते हुए सिगरी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई है। घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मुखिया पति शहजाद आलम मंगलवार शाम पैदल सिगोड़ी बाजार में जा रहे थे। इसी क्रम में पीछे से आ रहे अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि गोली मुखिया पति के कंधे पर लगी और वह वहीं गिर पड़े। इस बीच अपराधी पैदल ही मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने शहजाद आलम को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिगरी थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही सिगरी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी अपनी दुकान बंद करने लगे। हालांकि, इस मामले में आसपास के लोगों से बात करने पर फिलहाल लोगों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।