फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Criminals shot Deputy Mukhiya in broad daylight in Arrah, admitted in critical condition

Bihar Crime: दिन दहाड़े उप मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली, नाजुक हालत में भर्ती; आरा की घटना

Sun, 15 Sep 2024 06:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 15 Sep 2024 06:22 PM IST
सार

Arrah Crime: एएसपी आरा सदर परिचय कुमार ने बताया कि एक उप मुखिया को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारी है। पुलिस घटना के कारण का पता लगाने और इसमें शामिल अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Criminals shot Deputy Mukhiya in broad daylight in Arrah, admitted in critical condition
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा में रविवार को बेखौफ और हथियारबंद बदमाशों ने एक उप मुखिया को बीच रास्ते में घेरकर गोली मार दी। इस हमले में उप मुखिया बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए आरा शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल जख्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। यह मामला जिले के संदेश थानाक्षेत्र के फुलाड़ी गांव का है। हालांकि इस खूनी वारदात को अंजाम किस कारण से दिया गया है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जबकि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घायल की पहचान संदेश थानाक्षेत्र के फुलाड़ी गांव वार्ड-14 निवासी नाथु साव के बेटे दीपक कुमार केशरी (32) के रूप में हुई है। दीपक पेशे से एक किराना दुकानदार हैं और वह खंडोल पंचायत के वर्तमान उप मुखिया भी हैं। बताया जा रहा है कि दीपक कुमार केशरी रविवार सुबह अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर किराना दुकान का सामान खरीदने संदेश बाजार जा रहे थे। इसी बीच फुलाड़ी गांव स्थित एक नंबर स्टैंड के पास बाइक सवार हेमलेट पहने दो हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। फिर उन पर जानलेवा हमले के तहत तबाड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस हमले में उनके पेट में दाहिनी तरफ गोली लग गई और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन




इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत घायल को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित डॉ. विकास सिंह के क्लीनिक में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक गोली निकालने के प्रयास में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जख्मी उप मुखिया के दोस्त लवकुश पंडित ने बताया कि दीपक कुमार केशरी जो हमारे पंचायत के उप मुखिया भी हैं, वो आज सुबह अपनी किराना दुकान का सामान खरीदने के लिए मोटरसाइकिल से संदेश बाजार जा रहे थे। तभी अपाची बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर जख्मी कर दिया है। घायल या उनके परिवार वालों की किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है। घटना को अंजाम किसने और क्यों दिया है, ये हम लोगों को या उनके परिजनों को भी मालूम नहीं है।

जबकि घायल उप मुखिया का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी को दाहिनी तरफ पेट में गोली लगी है, जिससे उनकी पूरी आंत को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल हम लोग गोली निकालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मरीज की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है।


वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी आरा सदर परिचय कुमार ने बताया कि एक उप मुखिया को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारी है। पुलिस घटना के कारण का पता लगाने और इसमें शामिल अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और इसमें शामिल अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed