फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Bike riders shot a youth waiting for a vehicle in Nalanda due to old enmity

Bihar Crime: गाड़ी का इंतजार कर रहे युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली, पुरानी रंजिश में की गई वारदात

Sat, 31 Aug 2024 02:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 31 Aug 2024 02:11 PM IST
सार

Nalanda Crime: सदर डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि धमौली चौक के पास मोटरसाइकिल सवार चार-पांच व्यक्तियों द्वारा गोली मारी गई है। प्रथम दृष्ट्या पुरानी दुश्मनी के कारण पीड़ित के गांव के आरोपियों के द्वारा ही घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Bike riders shot a youth waiting for a vehicle in Nalanda due to old enmity
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में बाइक सवार बदमाशों ने पुराने विवाद को लेकर शनिवार की सुबह एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। मामला वेना थानाक्षेत्र के धमौली पुल के पास का है। घायल युवक की पहचान पटना जिले के भदौर थानाक्षेत्र के खजरौर निवासी विश्वनाथ यादव के बेटे संटू कुमार (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
घायल संटू कुमार ने बताया कि वह धमौली पुल के पास गाड़ी के इंतजार में ड्यूटी पर जाने के लिए बैठा हुआ था। वहां एक अन्य व्यक्ति भी बैठा हुआ था। तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोग आए और पुल के पास गाड़ी रोक दी। फिर चार लोगों ने कट्टे से फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उसकी गर्दन में लग गई। उसके कारण वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। वहीं, उसे मृत समझ कर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। संटू ने बताया कि गोलीबारी करने वाले सभी आरोपी गांव के ही हैं।
विज्ञापन



 
गोलीबारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि जख्मी संटू कुमार अपने मौसी के घर वेना थानाक्षेत्र के विरनामा गांव में रह रहा है। वह बिहार शरीफ में टावर कंपनी में ड्राइवर का काम करता है। हर दिन की तरह आज भी ड्यूटी करने के लिए बिहार शरीफ जा रहा था। इसी बीच बदमाशों ने गोली मार दी।

 
सदर डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि धमौली चौक के पास मोटरसाइकिल सवार चार-पांच व्यक्तियों द्वारा गोली मारी गई है। प्रथम दृष्ट्या पुरानी दुश्मनी के कारण पीड़ित के गांव के आरोपियों के द्वारा ही घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। औपचारिक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed