{"_id":"6717a67f87d32996650cf392","slug":"bihar-crime-after-brutal-murder-of-a-youth-in-patna-body-was-thrown-near-railway-track-bihar-police-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: पटना में युवक की निर्मम हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक के पास फेंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: पटना में युवक की निर्मम हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक के पास फेंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Tue, 22 Oct 2024 06:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:50 PM IST
सार
Patna Crime: फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि यह हत्या प्रतीत होती है। मामले की पूरी जांच के लिए परिवार से आवेदन मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में मंगलवार को एक युवक की निर्मम हत्या कर उसका शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया। मृतक की पहचान हरे कृष्णा शर्मा (31) के रूप में हुई, जो मूल रूप से औरंगाबाद के निवासी थे। वह खगौल थानाक्षेत्र के लोको कॉलोनी में अपने भाई और परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने दोपहर में रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के गले पर जख्मों के निशान पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया।
विज्ञापन
फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हत्या प्रतीत होती है। मामले की पूरी जांच के लिए परिवार से आवेदन मिलने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हरे कृष्णा शर्मा का दो दिन पहले खगौल के लोको कॉलोनी में एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह विवाद हत्या का संभावित कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने और अपराधियों को पकड़ने के लिए गहन जांच कर रही है।