फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: A youth sleeping on roof in Bhojpur was injured by a bullet, admitted to a private hospital

Bihar: भोजपुर में छत पर सोया युवक गोली लगने से हुआ जख्मी, निजी अस्पताल में भर्ती; छोटे बच्चे ने किया था फायर

Fri, 14 Jun 2024 07:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Jun 2024 07:25 PM IST
सार

Bhojpur Crime: चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी। घायल का इलाज आरा के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime: A youth sleeping on roof in Bhojpur was injured by a bullet, admitted to a private hospital
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव निवासी एक 30 वर्षीय व्यक्ति को सोए अवस्था में गोली लग गई। घायल युवक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव निवासी मूसा कुरैशी के बेटे बबलू कुरैशी के तौर पर हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


घायल बबलू कुरैशी ने बताया कि मैं गुरुवार की रात अपनी छत पर सोया था। शुक्रवार की सुबह छह बजे जागा तो देखा कि छत पर ही मेरे बेटे और चाचा के दो लड़के पिस्टल हाथ में लेकर खेल रहे थे। उसी दौरान फायर हो गया और गोली मुझे लग गई। घटना के बाद परिवार के लोगों ने मुझे घायल अवस्था में इलाज के लिए आरा के डॉक्टर विकास के यहां लाए। जहां डॉक्टर विकास ने ऑपरेशन कर गोली निकाली।
विज्ञापन


घायल ने बताया कि जिस लड़के से फायर हुआ है। वह मेरे बेटे का दोस्त है। अनजाने में घटना घटी है। सभी बच्चे बहुत ही कम उम्र के लड़के हैं। अनजाने में गोली लग गई है, केस नहीं करना है। वहीं, डॉक्टर विकास ने बताया कि घायल को जांघ में एक गोली लगी थी जो कमर के पास आकर फंस गई थी। ऑपरेशन करके गोली को निकाल दिया गया है। फिलहाल युवक की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी। घायल का इलाज आरा के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घायल या उसके परिवार की तरफ से किसी भी प्रकार का आवेदन थाने में नहीं दिया गया है। पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed