फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: CM Nitish sends Rs 10,000 each to the accounts of 25 lakh women under the Women Employment Scheme

Bihar: सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे दस-दस हजार रुपये, कहा- रोजगार सफल हुआ तो दो लाख देंगे

Fri, 03 Oct 2025 02:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 03 Oct 2025 02:39 PM IST
सार

26 सितंबर को 75 लाख महिलाओं के खातों में पहली किस्त के रूप में 7500 रुपये करोड़ ट्रांसफर किए गए थे। अब बिहार चुनाव के तारीखों के एलान से पहले सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना दूसरी किस्त जारी कर दी।

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish sends Rs 10,000 each to the accounts of 25 lakh women under the Women Employment Scheme
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। 3 अक्टूबर 2025 को 1, अणे मार्ग, पटना से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योजना के तहत 25 लाख महिला लाभुकों के बैंक खातों में 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 2500 करोड़ की राशि सीधे हस्तांतरित की।यह धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों को उपलब्ध कराई गई, जिससे पारदर्शिता और तीव्रता सुनिश्चित हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह योजना ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक आज़ादी प्रदान करने के साथ-साथ स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम है। योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं का जुड़ाव जीविका समूह से होना अनिवार्य है, जिसने शहरी इलाकों से 10 लाख से अधिक नए आवेदन प्राप्त करने में मदद की है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन महिलाओं का स्वरोजगार सफल होगा, उन्हें दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

विज्ञापन


एक करोड़ महिलाओं के खाते में आर्थिक सहायता पहुंचाई जा चुकी
जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने समस्तीपुर निवासी अंजू देवी की सफलता की कहानी बताई। वह इस योजना की एक करोड़वीं लाभार्थी हैं। वहीं अंजू देवी ने कहा कि जीविका समूह के कारण ही हमारी जैसी लाखों महिलाओं को इस तरह की आर्थिक सशक्तिकरण संभव हो पाई है। जय संसाधन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब तक लगभग एक करोड़ महिलाओं के खाते में आर्थिक सहायता पहुंचाई जा चुकी है। इस योजना के लिए कुल 1.40 करोड़ महिलाओं ने आवेदन किया है, और बिहार में 1.5 करोड़ से अधिक महिलाओं ने स्वरोजगार शुरू करने के लिए आवेदन दिया है। 
विज्ञापन

राजनीतिक दलों से फीडबैक लेने बिहार आ रहे ज्ञानेश कुमार, इसके बाद होगी चुनाव के तारीख की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री बोले- यह योजना अन्य राज्यों के लिए प्रेरणादायक मॉडल

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ने बिहार में महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह खोलते हुए सामाजिक समावेशन और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित किया है। यह योजना न केवल बिहार बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणादायक मॉडल बन रही है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
 

Bihar: CM Nitish sends Rs 10,000 each to the accounts of 25 lakh women under the Women Employment Scheme
पूनम कुंवर और उमा रानी। - फोटो : अमर उजाला

रोहतास की पूनम कंवर की सफलता की कहानी जानिए
पति की कैंसर से मृत्यु के बाद तीन बच्चों की जिम्मेदारी पूनम कंवर पर आ गई थी। सिलाई-कढ़ाई से शुरुआत कर अब पूनम ब्यूटी पार्लर खोलने का सपना देख रही हैं। पूनम कहती हैं कि अब मैं अपने बच्चों को बेहतर भविष्य दे सकती हूं। मुख्यमंत्री जी ने जो भरोसा दिया है, वह मेरी ज़िंदगी बदल देगा। बिहार सरकार की इस योजना के तहत आज 25 लाख महिलाओं को ₹2,500 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई। इससे पहले 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 75 लाख महिलाओं के खातों में यह सहायता राशि दी जा चुकी है।

अरवल की उमा रानी की सफलता की कहानी जानिए
"अब मैं न केवल अपनी बेटी को बेहतर शिक्षा दूंगी, बल्कि आसपास की महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ूंगी।" यह कहना है अरवल की उमा रानी का। यह 2021 से बागवानी और कृषि से जुड़ा काम कर रही हैं। 39 वर्षीय उमा को योजना से मिली आर्थिक मदद से अपने कार्य को विस्तार देने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए उमा कहती हैं कि इस योजना ने मुझे हौसला और स्थायित्व दोनों दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed