फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar inaugurated Xavier University in Patna

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने पटना में किया जेवियर विश्वविद्यालय का उद्घाटन, छात्र-छात्राओं से की मुलाकात

Sat, 29 Mar 2025 11:10 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 29 Mar 2025 11:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में जेवियर विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। यह विश्वविद्यालय 36 एकड़ के हरे भरे परिसर में फैला है।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar inaugurated Xavier University in Patna
सीएम नीतीश कुमार ने किया जेवियर विश्वविद्यालय का उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना जेवियर विश्वविद्यालय का शिलापट्ट अनावरण और फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सीएम नीतीश ने विश्वविद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात की।

विज्ञापन


इस दौरान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। वहीं, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: श्मशान घाट में चल रही पाठशाला की तीन छात्राओं ने रचा इतिहास, लाईं फर्स्ट डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि 36 एकड़ के हरे भरे परिसर में फैला पटना जेवियर विश्वविद्यालय एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है जो चरित्र निर्माण, शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुसंधान नवाचार पर ध्यान केंद्रित करते हुए विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय कई विषयों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रदान करता है। इसका उद्देश्य छात्रों को लगातार विकसित हो रहे वैश्विक परिदृश्य में नेतृत्व करने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए तैयार करना है।

ये भी पढ़ें: मुंगेर के प्रियांशु ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया दूसरा स्थान, IAS बनने का है सपना

विश्वविद्यालय के उद्घाटन अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री  सुनील कुमार, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, जेवियर विश्वविद्यालय, पटना के कुलाधिपति फादर विमल किशोर एसजे समेत अन्य अधिकारी,  शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।

ये वीडियो भी देखिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed