फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: CM Nitish Kumar gave approval for these bridges and roads, Minister Nitin Naveen told the whole thing

Bihar:चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने दी इन पुलों और सड़कों के लिए स्वीकृति, मंत्री नितिन नवीन ने बताई पूरी बात

Tue, 02 Sep 2025 06:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 02 Sep 2025 06:43 PM IST
सार

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि इन निर्णयों से बिहार की सड़क व्यवस्था को नई रफ्तार और मजबूती मिलेगी, जिससे आम लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत होगी।

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish Kumar gave approval for these bridges and roads, Minister Nitin Naveen told the whole thing
मंत्री नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में बिहार की आधारभूत संरचना को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। इस बैठक में करोड़ों रुपये की अहम सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई। इसके लिए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया है। नवीन ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय राज्य के सर्वांगीण विकास और सड़क नेटवर्क के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही नागरिकों को सुगम सड़क संपर्कता की भी सुविधा प्रदान करेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत गंडक नदी पर फतेहाबाद (पारो ब्लॉक) से चंचलिया (सरैया ब्लॉक) तक उच्चस्तरीय पीएससी बॉक्स सेल सुपरस्ट्रक्चर मेन पुल एवं पहुंच पथ में तीन पीएससी सुपरस्ट्रक्चर पुल निर्माण कार्य हेतु 589 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है। इससे हज़ारों लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। साथ ही इससे लोगों का समय बचेगा एवं ईंधन की खपत भी कम होगी। उन्होंने आगे कहा कि कैबिनेट ने पटना में गंगा नदी के किनारे प्रस्तावित जेपी गंगा पथ (दीघा से दीदारगंज, लंबाई 20.5 किमी) परियोजना को मंजूरी दी है। इसमें भूमि अधिग्रहण, यूटिलिटी शिफ्टिंग, ईएमपी और आर एंड आर कार्य शामिल हैं। इस परियोजना के लिए 4,119 करोड़ छह लाख रुपये की तीसरी पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके पूर्ण होने पर राजधानी के दोनों छोर के बीच तेज और सुविधाजनक यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। 
विज्ञापन


एशियन डेवलपमेंट बैंक संपोषित बिहार स्टेट हाईवे प्रोजेक्ट-III (फेज-2) के तहत राज्य उच्च पथ संख्या-95 (मानसी–सहरसा–हरदी–चौधरा) के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण को भी मंजूरी मिली। इसके मानसी–फन्गो हॉल्ट मिसिंग लिंक (सेक्शन-1) पर पुल-पुलिया और आरओबी निर्माण सहित 10 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। इसके लिए 765 करोड़ 86 लाख रुपये की पहली पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान दी गई है। इसके अलावा, इसी मार्ग के फन्गो हॉल्ट से एनएच-107 सिमरी बख्तियारपुर तक 10 मीटर चौड़ी दो लेन सड़क का उन्नयन और मजबूतीकरण होगा। इसमें भी पुल-पुलिया और आरओबी शामिल होंगे। इस खंड के लिए 213 करोड़ 55 लाख 36 हजार रुपये की पहली पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति की मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed