फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar budget 2023: MLAs of the party and opposition demonstrated in the assembly premises

Bihar Budget 2023 : बजट सत्र राज्य का, सत्ता में शामिल दल केंद्र सरकार के विरोध में लगा रहे नारे

Tue, 28 Feb 2023 10:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 28 Feb 2023 10:59 AM IST
सार

Bihar Budget: बिहार विधानमंडल परिसर में बजट सत्र के लिए पहुंचे विपक्षी दलों के विधायक हंगामा शुरू करें, इससे पहले सत्ता पक्ष के विधायकों ने ही मोर्चा संभाल लिया। नारेबाजी करने लगे। 

विज्ञापन
Bihar budget 2023: MLAs of the party and opposition demonstrated in the assembly premises
विधानसभा परिसर में हंगामा करते माले विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानमंडल परिसर में बजट सत्र के लिए पहुंचे विपक्षी दलों के विधायक हंगामा शुरू करें, इससे पहले सत्ता पक्ष के विधायकों ने ही मोर्चा संभाल लिया। नारेबाजी करने लगे। बजट सत्र बिहार का है, लेकिन मंगलवार को विधानमंडल परिसर में ज्यादा शोर वाम दलों के विधायकों का सुनाई दे रहा है। भाजपा वाले भी कानून-व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर पोर्टिको में प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सत्ता के साथ रहे वामपंथी दलों के सदस्य केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर गरज रही है।

विज्ञापन

Bihar budget 2023: MLAs of the party and opposition demonstrated in the assembly premises
विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
मंत्री रामचरित मानस का अपमान कर रहे
इधर, भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि राजद के मंत्री पर जमकर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि एक मंत्री सेना का अपमान कर रहे हैं। और दूसरे मंत्री रामचरित मानस का अपमान कर रहे हैं। देश का सबसे अशिक्षित मंत्री बिहार से ही है, जिसको रामायण का भी ज्ञान नहीं है। भाजपा ऐसे विधायकों के इस्तीफा की मांग कर रही है। आज हममलोग इसी मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे। नीतीश कुमार के दरबार में अपराधी मंत्री को संरक्षण दिया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar budget 2023: MLAs of the party and opposition demonstrated in the assembly premises
पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला
तेजस्वी यादव खुद गाइड कर रहे हैं
सुधाकर सिंह को कहीं ओर से गाइड करने के सवाल पर नितिन नवीन ने कहा तेजस्वी यादव को उनपर कार्रवाई करने का हिम्मत नहीं है। उन्हीं के पिताजी आपके पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। तेजस्वी यादव खुद गाइड कर रहे हैं। नीतीश कुमार को आइना दिखाने का काम तेजस्वी यादव द्वारा हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed