फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Body of missing youth found in Panchayat Bhawan five members were killed in land dispute

Bihar: लापता युवक का पंचायत भवन में मिला शव, जमीन विवाद में दो भाइयों समेत पांच सदस्यों की हो चुकी है हत्या

Sat, 10 May 2025 08:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 May 2025 08:01 PM IST
सार

लापता युवक का पंचायत भवन में शव मिला है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में दो भाइयों समेत परिवार के पांच सदस्यों की हत्या हो चुकी है।

विज्ञापन
Bihar Body of missing youth found in Panchayat Bhawan five members were killed in land dispute
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में 10 दिन से लापता युवक का शव गांव के ही पंचायत सरकार भवन से बरामद की गई है। मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव का है। मृतक की पहचान परशुराम यादव के (35) वर्षीय पुत्र मिंटू कुमार उर्फ मिठू यादव के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजन रोहित कुमार ने बताया कि मिंटू कुमार एक मई में से लापता था। दो मई को थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया। छह मई को गुमशुदगी की एफआईआर रजिस्टर्ड की गई और आज 10 मई को गांव के पंचायत सरकार भवन के महिला शौचालय से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। दो भाइयों धीरेंद्र यादव एवं शिवेंद्र यादव की हत्या पूर्व में ही हो चुकी है। 
विज्ञापन


30 को जूविनाइल कोर्ट में थी गवाही
परिजन ने बताया कि 4 अगस्त 2021 को परिवार के पांच लोगों की हत्या भूमि विवाद के कारण कर दी गई थी। जिसमें मंटू आई विटनेस था, मंटू के सिर के पास गोली लगी थी। 30 अप्रैल को जुवेनाइल कोर्ट में गवाही थी। लेकिन किसी कारण वह टल गया था। इसी बीच मंटू की हत्या कर शव को लटका दिया गया। यह हत्या सुनियोजित तरीके से उन्हीं लोगों के द्वारा किया गया है, जो पूर्व से इसमें शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदबू आने पर हुआ खुलासा
दरअसल, जब बॉडी गर्मी के कारण डीकंपोज होने लगी तो उससे बदबू निकलने लगा। इसके बाद गार्ड के द्वारा जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। गांव से करीब 400 मीटर की दूरी पर पंचायत सरकार भवन लोदीपुर बना हुआ है। आश्चर्य की बात यह है कि प्रतिदिन पंचायत सरकार भवन खुला करता था और वहां गार्ड भी मौजूद था। बावजूद अंदर शव के होने की भनक नहीं लगी।

यह भी पढ़ें: हेड मास्टर की पिटाई से कई छात्राएं हुईं बेहोश, बगौरा संस्कृत विद्यालय का मामला

क्या बोली पुलिस
छबीलापुर थाना अध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि एक अज्ञात नंबर से फोन आया कि लोदीपुर पंचायत सरकार भवन में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वरीय अधिकारियों को भी सूचित किया गया। शव की शिनाख्त लापता युवक मिंटू कुमार के रूप में की गई। इसके बाद डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर निरीक्षण के लिए बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि बॉडी डीकंपोज हो गई है। शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि सप्ताह भर पूर्व हत्या कर पंचायत सरकार भवन में टांग दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। 

50 बीघा जमीन को लेकर हुई थी 5 हत्याएं
4 अगस्त 2021 को 50 बीघा जमीन को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई थी। जिनमें धीरेंद्र यादव,यद्दु यादव, महेश यादव, पिंटू यादव व शिवपाल यादव शामिल है। जबकि बिंद्रा उर्फ वीरेंद्र, मंटू उर्फ अतुल, मिट्ठू यादव, परशुराम यादव गोली लगने से जख्मी हो गए थे। मृतक और आरोपियों के बीच वर्ष 2010 से जमीन विवाद चल रहा था। इस संबंध में एक टाइटल सूट मुकदमा न्यायालय में लंबित है। विवादित जमीन को लेकर 4 अगस्त 2021 को 12 बजे दिन में आरोपित ट्रैक्टर लेकर विवादित खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान सूचक व उनके परिजन  वहां पहुंचे और कोर्ट में मुकदमा का हवाला देकर फैसला आने तक जुताई नहीं करने का आग्रह किया। इसके बाद दोनों पक्ष में कहासुनी हुई व गाली गलौज हुई। इसी दौरान आरोपित चिंता देवी के आदेश पर सभी आरोपियों ने अंधाधुंध गोली चलाई। जिसमें पांच लोगों की मौत गोली लगने से हो गई थी।


यह भी पढ़ें: भागलपुर के पीरपैंती में आग लगने से 35 घर जले, तत्काल राहत सामग्री और उचित मुआवजे की मांग

पिछले साल मिली थी सजा
बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय के द्वारा 21 अक्टूबर 2024 को हत्या में शामिल 15 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जबकि दो नाबालिक आरोपियों की सुनवाई किशोर न्याय परिषद में चल रही है। इनमें भोला यादव, राजकुमार यादव, विनय यादव, लल्लू यादव, गुड्डी यादव, छोटी यादव, नीतीश यादव, इंदु यादव, महेंद्र यादव,चिंता देवी, कृष्ण यादव, विनोद यादव, श्यामदेव यादव एवं अवधेश यादव शामिल है।

तीन होम गार्ड्स की लगी है ड्यूटी
वर्ष 2021 से लगातार पीड़ित परिवार को नालंदा पुलिस के द्वारा सुरक्षा मुहैया कराया जा रहा है। तीन होमगार्ड 24 घंटे घर के पास ड्यूटी में मुसतैद रहते हैं। हालांकि मुस्तैदी के बावजूद भी फिर से एक बार परिवार के एक सदस्य की हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed