फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News Several girl students fainted due to beating by head master in Siwan case of Bagora Sanskrit School

Bihar News: हेड मास्टर की पिटाई से कई छात्राएं हुईं बेहोश, बगौरा संस्कृत विद्यालय का मामला

Sat, 10 May 2025 07:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 May 2025 07:50 PM IST
सार

Student Beating by Head Master: स्कूल में हेडमास्टर द्वारा छात्राओं को पीटे जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ छात्राएं बेहोश हो गईं, जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar News Several girl students fainted due to beating by head master in Siwan case of Bagora Sanskrit School
दरौंदा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में एक हेडमास्टर द्वारा बच्चों की पिटाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पूरा मामला जिले के दरौंदा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगौरा संस्कृत विद्यालय का है। जहां शुक्रवार को विद्यालय के हेडमास्टर द्वारा दो छात्राओं की जमकर पिटाई कर दी गई। डंडे से हुई पिटाई के बाद दोनों छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। अन्य बच्चे शोर करने लगे।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि दोनों छात्राएं कक्षा आठवीं में पढ़ती हैं। रोजाना की तरह पढ़ने पहुंची थीं, अन्य स्कूली बच्चों के अनुसार, किसी बात को लेकर हेडमास्टर विजय साह गुस्सा हो गए। छात्राओं को डंडे से मारना शुरू कर दिया। इतनी पिटाई कर दी कि दोनों छात्राएं मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। आसपास एवं शिक्षकों की मदद से दोनों छात्राओं को पास के ही बगौरा स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भागलपुर के पीरपैंती में आग लगने से 35 घर जले, तत्काल राहत सामग्री और उचित मुआवजे की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश है। कुछ लोग विद्यालय पहुंचकर नाराजगी जताया और उनके निलंबन की मांग की है। जैसे ही यह सूचना उच्च पदाधिकारियों को मिली, मौके पर बीईओ (प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी) सौरभ सुमन ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने कहा, घटना की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के साथ किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से एक टीम विद्यालय भेजी गई है, जो छात्रों, शिक्षकों और प्रत्यक्षदर्शियों से बयान लेकर जांच रिपोर्ट तैयार करेगी।

यह भी पढ़ें: बेगूसराय पहुंचा शहीद जवान पवन पंडित का पार्थिव शरीर, अमर रहे का नारा गूंजा

इस पूरे मामले को लेकर हेडमास्टर विजय साह ने खुद को निर्दोष बताते हुए सफाई दी। उन्होंने कहा, ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। मुझे जानबूझकर एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। स्कूल में अनुशासन बनाए रखने के लिए मैं प्रयास करता हूं, लेकिन मुझे बदनाम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed