फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Board class 12th answer key 2020 released for objective questions students teachers answers

बिहार 12वीं परीक्षा: सर शादी होनी है, टूट जाएगी इसलिए पास कर दीजिएगा... कॉपियों में अजब-गजब जवाब

Sun, 21 Mar 2021 08:55 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 21 Mar 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
Bihar Board class 12th answer key 2020 released for objective questions students teachers answers
बिहार 12वीं परीक्षा परिणाम - फोटो : Social Media

बिहार में 12वीं की परीक्षा की कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी हूं। अब परीक्षाओं को परिणाम का इंतजार है। छात्र-छात्राओं ने कॉपियों में अजब-गजब जवाब लिखा है। किसी को शादी टूटने की चिंता है, तो किसी ने पढ़ाई नहीं होने की वजह कोरोना को बताया है। किसी ने खुद को बजरंगबली का भक्त भी बताकर पास करने की मिन्नत की है।

विज्ञापन


नवादा जिले के चार केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। कॉपी जांच के दौरान कुछ छात्रों के ऐसे अजब-गजब जवाब रहे कि मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक भी लोटपोट होते रहे। हंसी-मजाक के दौरान लोगों की जुबान पर इन छात्रों के अजब-गजब जवाबों की चर्चा है। कुछ की कॉपियां तो ऐसी भी मिली जिसमें जबाव देने की जगह प्रश्न को ही कई बार लिखा पाया। कुछ परीक्षार्थियों ने कॉपी पर मोबाइल नंबर लिखकर नंबर देने की अपील की और संपर्क करने का अनुरोध किया। तो किसी ने शादी न कटे इसलिए पास कर देने की गुहार लगाई। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने रविवार को आंसर की जारी कर दी है।  12वीं छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिका में एक से बढ़कर एक मजेदार जवाब लिखे हैं। यहां पढ़ें कुछ मजेदार जवाब ...
विज्ञापन


इंटर की परीक्षा में फेल होने पर शादी टूटने का खतरा
बिहार में 12वीं की परीक्षा में छात्र ने उत्तर पुस्तिका में एक सवाल के जवाब में लिखा, ''26 मई को शादी होना है। अगर फेल हो जाएंगे, तो पता नहीं क्या होगा। इसलिए सर फर्स्ट डिवीजन से पास कर दीजिए।''
विज्ञापन
विज्ञापन


सर आपकी बेटी हूं पास कर दीजिएगा...
सर, आपसे आवेदन है। अच्छे से नहीं लिख पाए हैं। सेहत बहुत खराब थी, बुखार लगा था। सर आपकी बेटी हूं, बेटी समझकर अच्छा नंबर दीजिएगा। सर आपको प्रणाम करते हैं। जैसे आपकी बेटी है, वैसे ही हम भी आपकी बेटी हैं। सर बहुत गरीब परिवार से हूं, आपकी बेटी होगी तो जरूर समझिएगा।

बजरंग बली के भक्त हैं, हमको भक्ति के लिए छुट्टी दें

भक्ति आंदोलन के सवाल के जवाब में एक छात्र ने अपनी कॉपी में लिखा -
सेवा में, श्रीमान
विषय- भक्ति आंदोलन के संबंध में।
महाशय, सविनय निवेदन यह है कि हम बजरंगबली के भक्त हैं। मुझे भक्ति करने के लिए दिनांक 5 फरवरी से 10 फरवरी तक छुट्टी देने का प्रयास करें। पैर में गिर सकते हैं, लेकिन नंबर दीजिए।

लाचार आदमी हैं...नबंर दीजिएगा सर
एक अन्य छात्र ने अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखा, ''सर माफ करना क्योंकि बहुत गरीब आदमी हैं। लाचार आदमी हैं। आप कहें, तो हम आपके पैर में गिर सकते हैं, लेकिन नंबर दीजिएगा सर।

कोरोना की वजह से पढ़ाई बाधित रहने का जिक्र

मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों ने बताया कि लगभग हर उत्तरपुस्तिका में कोरोना की वजह से पढ़ाई बाधित रहने का जिक्र किया गया था। ऐसा लग रहा था कि किसी ने इस तरह का सुझाव छात्रों को दिया था। ज्यादातर छात्र फेल नहीं करने के लिए अपनी कॉपी में आग्रह किए थे। वहीं कई ने बीमार रहने, कोरोना संक्रमित होने की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाने और अपना बेटा-बेटी समझकर नंबर देने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed