फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jamia Millia Islamia Reopens Campus From Nov 9 After 18-Day Student Protest Ends Peacefully

जामिया: नौ नवंबर से फिर शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं-लाइब्रेरी और कैंटीन, कैंपस में सामान्य होंगी गतिविधियां

Sat, 31 Oct 2026 01:58 PM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 31 Oct 2026 01:58 PM IST
सार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 18 दिन चला छात्र आंदोलन खत्म हो गया है। प्रशासन ने 9 नवंबर से कैंपस में ऑफलाइन कक्षाएं, लाइब्रेरी और कैंटीन फिर से शुरू करने की घोषणा की है। बातचीत से पुराने विवाद का समाधान निकलने पर कर्मचारियों ने खुशी जताई।
 

विज्ञापन
Jamia Millia Islamia Reopens Campus From Nov 9 After 18-Day Student Protest Ends Peacefully
जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : JMI

विस्तार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर जारी आंदोलन खत्म हो चुका है। जामिया प्रशासन नौ नवंबर से कैंपस में छात्रों के लिए फिर कक्षाएं, लाइब्रेरी और कैंटीन शुरू करेगा। आंदोलन के चलते कक्षाओं को ऑनलाइन कर दिया गया था। साथ ही कैंटीन और लाइब्रेरी भी छात्रों के लिए बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

नौ नवंबर से शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं

जामिया के एक अधिकारी ने बताया कि दिवाली के बाद नौ नवंबर से कैंपस में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। आंदोलन खत्म होने के कैंपस में साफ-सफाई की शुरुआत हो चुकी है। 18 दिन तक छात्रों का आंदोलन कैंपस में चला था। वहीं जामिया में 20 साल से छात्र संघ चुनाव नहीं होने के मुद्दे पर गतिरोध खत्म होने के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रशासन की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

धन्यवाद कार्यक्रम में शामिल हुए 2000 लोग

शुक्रवार को अंसारी ऑडिटोरियम के लॉन में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में 2000 से अधिक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ करीब आठ दौर की बातचीत के बाद इस पुराने मुद्दे का सौहार्दपूर्ण समाधान निकला है।

हालांकि, कर्मचारियों ने परिसर में आपत्तिजनक नारे लिखने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह किसी पक्ष की जीत नहीं, बल्कि संवाद, लोकतंत्र और भाईचारे की जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed