{"_id":"6ae4de3289a9ccfacc03596d","slug":"indira-gandhi-death-anniversary-2026-from-shantiniketan-to-oxford-know-how-far-she-studied-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कितनी पढ़ी-लिखी थीं इंदिरा गांधी: शांति निकेतन से ऑक्सफोर्ड तक ऐसा रहा देश की पहली महिला पीएम का शैक्षणिक सफर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कितनी पढ़ी-लिखी थीं इंदिरा गांधी: शांति निकेतन से ऑक्सफोर्ड तक ऐसा रहा देश की पहली महिला पीएम का शैक्षणिक सफर
Sat, 31 Oct 2026 06:16 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:16 AM IST
सार
Indira Gandhi Death Anniversary 2026: इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। उनका बचपन आजादी की लड़ाई के माहौल में बीता। उन्होंने भारत और विदेश के कई संस्थानों में पढ़ाई की। शांति निकेतन में शिक्षा लेने के बाद ऑक्सफोर्ड के समरविले कॉलेज में मॉडर्न हिस्ट्री की पढ़ाई शुरू की, लेकिन डिग्री पूरी नहीं कर सकीं। 1966 में वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
विज्ञापन
Indira Gandhi Death Anniversary
- फोटो : AI Generated
विस्तार
एक बच्ची... जिसका पूरा बचपन आजादी की लड़ाई का गवाह बना। पिता आजादी के लिए संघर्ष कर रहे शीर्ष नेताओं में से एक थे। जो ज्यादातर समय घर से बाहर ही रहते। मां की भी तबीयत ठीक नहीं रहती थी। ऐसे में प्रियदर्शिनी का बचपन आम बच्चों से बिल्कुल अलग रहा। बचपन में ही पिता से देशसेवा और नेतृत्व का जज्बा विरासत में मिला। बेहद कम बोलने वाली शर्मीली लड़की जिसे लोग 'गूंगी गुड़िया' कहते थे, कभी किसी ने सोचा नहीं होगा कि यही बच्ची एक दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की बागडोर संभालेगी और इतिहास में उसका नाम 'आयरन लेडी' के नाम से दर्ज होगा। हम बात कर रहे हैं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की.
31 अक्तूबर 1984. ठीक 42 साल पहले आज ही के दिन भारत ने अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री को खो दिया था। आज उनकी पुण्यतिथि पर एक नजर डालते हैं इंदिरा गांधी के जीवन यात्रा पर, जिसकी शुरुआत इलाहाबाद से हुई और जो शांति निकेतन से होते हुए ऑक्सफोर्ड तक पहुंची। एक नजर डालते हैं, इंदिरा गांधी की पढ़ाई-लिखाई पर। आखिर कितनी पढ़ी-लिखी थीं इंदिरा गांधी और कैसा रहा उनका बचपन से देश की प्रधानमंत्री बनने तक का सफर?
विज्ञापन
विज्ञापन
31 अक्तूबर 1984. ठीक 42 साल पहले आज ही के दिन भारत ने अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री को खो दिया था। आज उनकी पुण्यतिथि पर एक नजर डालते हैं इंदिरा गांधी के जीवन यात्रा पर, जिसकी शुरुआत इलाहाबाद से हुई और जो शांति निकेतन से होते हुए ऑक्सफोर्ड तक पहुंची। एक नजर डालते हैं, इंदिरा गांधी की पढ़ाई-लिखाई पर। आखिर कितनी पढ़ी-लिखी थीं इंदिरा गांधी और कैसा रहा उनका बचपन से देश की प्रधानमंत्री बनने तक का सफर?
विज्ञापन
इंदिरा गांधी का जन्म कब और कहां हुआ?
इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। इस शहर को अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है। वह देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू की इकलौती संतान थीं। उनका जन्म ऐसे परिवार में हुआ था, जिसका देश की आजादी की लड़ाई से गहरा रिश्ता था। घर में देश, समाज, राजनीति और आजादी की बातें होती थीं। ऐसे माहौल में उनका बचपन आम बच्चों से कुछ अलग रहा। परिवार के लोगों का आना-जाना और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी गतिविधियां उनके शुरुआती जीवन का हिस्सा थीं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X