फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : BJP party Nand Kishore Yadav released book 'Citadel of Democracy' Bihar Legislative Assembly 2025 TOI

Bihar : नंद किशोर यादव ने Citadel of Democracy पुस्तक का किया विमोचन, बिहार विधान सभा की अब तक की है कहानी

Fri, 03 Oct 2025 07:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 03 Oct 2025 07:37 PM IST
सार

Bihar : बिहार विधान सभा की अब तक की गतिविधियाँ एवं उपलब्धियाँ एक कॉफी टेबल बुक "Citadel of Democracy" के रूप में प्रकाशित की गईं हैं। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने इस पुस्तक का विमोचन किया है।

विज्ञापन
Bihar : BJP party Nand Kishore Yadav released book 'Citadel of Democracy' Bihar Legislative Assembly 2025 TOI
पुस्तक विमोचन करते बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान सभा की अब तक की गतिविधियां एवं उपलब्धियां एक कॉफी टेबल बुक "Citadel of Democracy" के रूप में प्रकाशित की गईं हैं। यह कार्यक्रम विधान सभा के मुख्य भवन स्थित वाचनालय में किया गया। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने इस पुस्तक का विमोचन किया है। इस पुस्तक को टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है। 

विज्ञापन


इस अवसर पर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने कहा कि बिहार विधान सभा की अब तक की गतिविधियाँ एवं उपलब्धियाँ राज्य के विधायी इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। इन सभी पहलुओं को रोचक एवं कलात्मक शैली में प्रस्तुत करते हुए बिहार विधान सभा की भव्यता, ऐतिहासिक गौरव, वर्तमान की जीवंतता तथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए इसे एक अमूल्य धरोहर एवं संदर्भ ग्रंथ के रूप में संजोने के उद्देश्य से टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा सभा सचिवालय के सहयोग से "Citadel of Democracy" कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन किया गया है। 
विज्ञापन


इस मौके पर मौजूद बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है। बिहार भगवान बुद्ध की ज्ञान प्राप्ति, नालंदा विश्वविद्यालय की समृद्ध ज्ञान परंपरा, कुंवर सिंह की 1857 की क्रांति में भागीदारी, महात्मा गांधी के नेतृत्व में चंपारण सत्याग्रह, जेपी के नेतृत्व में आजादी की दूसरी लड़ाई की भूमि रही है। इतिहास की इसी कड़ी में विधान सभा का 100 से अधिक वर्षों का समृद्ध इतिहास रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस कॉफी टेबल पुस्तक का प्रकाशन कर एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। बिहार विधान परिषद् के उप सभापति रामवचन राय ने कहा कि टाइम्स ऑफ इंडिया बधाई का पात्र है जो राजनीति के इस मंदिर के इतिहास को नए रूप में सामने लेकर आया। उन्होंने कॉफी टेबल बुक के इतिहास पर अपने पुराने यात्रा और उन दिनों की कई बातों का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के डायरेक्टर रोहित शर्मा और वाइस प्रेसिडेंट धनुष वीर सिंह ने कहा कि टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप पिछले 16–17 वर्षों से विभिन्न संस्थानों के कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन करता आ रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा पूर्व में भी लगभग 100 के करीब कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन किया जा चुका है। बिहार विधान सभा के इतिहास को इस प्रकार से संजोने का अवसर प्रदान करने के लिए उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर रिस्पांस एडिटर सना फहीम, पुस्तक की लेखिका माधुरी कुमार, बिहार–झारखंड के ब्रांच हेड पुनीत माकन, सीनियर मैनेजर मानस मनोहर सहित सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed