Bihar Election 2025 LIVE: पटना में खत्म हुआ PM मोदी का रोड शो, सीएम नीतीश कुमार के नहीं दिखने पर गरमाई सियासत
Bihar Chunav 2025 Live Updates: पहले चरण की वोटिंग में अब सिर्फ 3 दिन बाकी हैं। आज राहुल गांधी ने बेगूसराय और खगड़िया में जनसभा को संबोधित किया। इधर, पटना में पीएम मोदी का रोड शो भी खत्म हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
पटना में PM मोदी की रैली में सरबन शाह नाम के एक व्यक्ति ने कहा कि मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को भारत रत्न दिया जाए। बिहार में डबल-इंजन सरकार ने दिखाया है कि काम कैसे होते हैं। जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने हर व्यक्ति और कण के लिए काम किया, वैसे ही प्रधानमंत्री मोदी भी कर रहे हैं। इसलिए, मैं यहां हनुमान बनकर आया हूं।
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम सीमांचल के एक दूरदराज गांव में गए थे। जब हम नमाज पढ़कर बाहर आए, तो हमारी बहनें और माताएं वहां खड़ी थीं। वहां सिर्फ़ बड़े-बुज़ुर्ग ही खड़े थे क्योंकि गरीब युवा पहले ही पलायन कर चुके हैं। आठ साल के बच्चे 'पतंग छाप' के नारे लगा रहे थे। तेजस्वी, क्या तुमने देखा कि एक आठ साल का बच्चा 'पतंग छाप' कह रहा है? लेकिन तुम तो आसमान में उड़ रहे हो, तुम्हारे पास जमीन पर आने का टाइम ही नहीं है?...लेकिन सीमांचल के लोग तुम्हें जमीन पर सुला देंगे।
पिछली बार जब पीएम मोदी ने रोड शो किया था तो उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी थे लेकिन इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं है। उनकी पार्टी से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पीएम मोदी के साथ हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और बांकीपुर, दीघा, दानापुर, पटना साहिब के प्रत्याशी रथ पर सवार हैं।।
तेजस्वी के गढ़ में पवन सिंह
बिहार चुनाव प्रचार के दौरान भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा के स्टार प्रचारक पवन सिंह आज तेजस्वी यादव के चुनावी गढ़ राघोपुर में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में पहुंचे। हेलीकॉप्टर से आने के बाद उन्होंने बिदुपुर स्थित संत कबीर महंत रामदयाल दास मैदान में जनसभा को संबोधित किया। सभा में उनके साथ राघोपुर से भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार राय मौजूद रहे। पवन सिंह ने जनता से सतीश कुमार के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा, सब कुछ आपके हाथ में है। आप ही किसी को बनाते हैं, आप ही किसी को बिगाड़ते हैं। आप सब मिलकर सतीश कुमार को वोट दीजिए और भारी मतों से जिताइए।
Bihar Chunav 2025 Live Updates: PM मोदी ने दिया बड़ा बयान
PM मोदी ने कहा कि एनडीए ने बिहार के विकास के लिए एक ईमानदार और दूरदर्शी घोषणापत्र पेश किया है। इस घोषणापत्र में हर वादा और हर योजना बिहार के तेज़ विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि एक तरफ एनडीए का सच्चा और ईमानदार घोषणापत्र है, तो दूसरी तरफ जंगलराज वाले हैं, जिन्होंने अपने घोषणापत्र को झूठ, छल और लोगों को धोखा देने का साधन बना दिया है।Bihar Chunav 2025 Live Updates: आरा में पीएम मोदी का बड़ा बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "इस बार बिहार की जनता एनडीए को अब तक की सबसे ज़्यादा सीटें दिलाने जा रही है। जंगलराज चलाने वाले दल इस बार अपनी सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड बनाएंगे। बिहार की पुरानी और नई दोनों पीढ़ियों ने तय कर लिया है, फिर एक बार, एनडीए सरकार।"