फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Akhilesh Yadav's entry in Voter Rights Yatra, attacks BJP; Rahul Gandhi, Siwan Saran Bhojpur

Bihar: वोटर अधिकार यात्रा में अखिलेश यादव की एंट्री, कहा- 'घपला तिकड़ी' मिलकर वोट डकैती कर रही है

Sat, 30 Aug 2025 11:19 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 Aug 2025 11:19 AM IST
सार

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। हमलोगों को मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है लेकिन हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे।

विज्ञापन
Bihar: Akhilesh Yadav's entry in Voter Rights Yatra, attacks BJP; Rahul Gandhi, Siwan Saran Bhojpur
राहुल, तेजस्वी, रोहिणी के साथ अखिलेश यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वोटर अधिकार यात्रा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की एंट्री हो चुकी है। चुनाव आयोग की ओर से 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा अब अंतिम चरण में है। आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह यात्रा सारण से शुरू हुई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार सुबह पटना से सीवान पहुंचे। यहां से वह राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य समेत इंडिया गठबंधन के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। अखिलेश यादव भोजपुर जिले तक राहुल-तेजस्वी के साथ चलेंगे।

विज्ञापन

भाजपा का विपक्ष पर हमला, कहा- यह राजद-कांग्रेस की नीचता की पराकाष्ठा है
विज्ञापन


घपला तिकड़ी’ मिलकर ‘वोट-डकैती’ कर रही है
इधर, इंडिया गठबंधन के दिग्गजों से मिलने के लिए सारण और सीवान में कांग्रेस, राजद और वाम दल के कार्यकार्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उनके समर्थन में नारेबाजी की।  अखिलेश यादव ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में बिहार भाजपा की हार लिखेगा।  उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा-चुनाव आयोग और अधिकारी की ‘घपला तिकड़ी’ मिलकर वोटों की डकैती कर रही है। दरअसल यह वो तीन तिगाड़ा है, जिनकी साठगांठ ने देश का वर्तमान-भविष्य बिगाड़ा है। भाजपा अपने भोले भाले समर्थकों के भोलेपन का भी दुरुपयोग, अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए, दुष्प्रचार के लिए करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के सभी जिलों में चार सितंबर तक बारिश के आसार; जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

झूठे के प्रचार की खेती कर रही है भाजपा

अखिलेश यादव ने कहा कि पढ़े-लिखे लोग भी एक बार दिल पर हाथ रखकर सोचें कि साम्प्रदायिक राजनीति की घुट्टी पिलाकर भाजपा और उनके संगी-साथियों ने किस तरह उनके ज्ञान और विवेक को बंधक बना लिया है। भाजपा ऐसे लोगों को भी अपने झूठ के प्रचार की खेती में, नफ़रती व्हाट्सएप मैसेज और मिथ्या-संदेशों को आगे बढ़ाने के लिए खाद की तरह इस्तेमाल करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed