Bihar Accident News: स्कूटी को पिकअप ने मारी टक्कर, दो महिला टीचर गंभीर रूप से घायल
Bihar: घायल शिक्षिकाओं की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी 22 वर्षीय आकांक्षा कुमारी और 25 वर्षीय आकांक्षा कुशवाहा के रूप में हुई है। दोनों पंडारक के डुमरिया स्थित स्कूल में पढ़ाती हैं और बाढ़ में किराए के मकान में रहती हैं।
विस्तार
पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बहरामा गांव के पास फोरलेन पर एक तेज़ रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार दो महिला शिक्षिकाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
घायल शिक्षिकाओं की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी 22 वर्षीय आकांक्षा कुमारी और 25 वर्षीय आकांक्षा कुशवाहा के रूप में हुई है। दोनों पंडारक के डुमरिया स्थित स्कूल में पढ़ाती हैं और बाढ़ में किराए के मकान में रहती हैं।
पढ़ें: पटना में शिकायत का होगा तुरंत हल, बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और नगर निगम ने शुरू किया खास अभियान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।