फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Accident: Horrific road accident in Kaimur bike rider killed after being hit by an unknown vehicle

Bihar Accident: कैमूर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत; दो की हालत गंभीर

Mon, 08 Dec 2025 08:02 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2025 08:02 AM IST
सार

Bihar Accident: कैमूर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान शशिकांत जायसवाल की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar Accident: Horrific road accident in Kaimur bike rider killed after being hit by an unknown vehicle
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के रामगढ़-मोहनिया पथ स्थित भिरखीरा मोड़ के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान बक्सर जिले के चौसा थाना क्षेत्र के सरेजा गांव निवासी स्वर्गीय प्रद्युम्न जायसवाल के पुत्र शशिकांत जायसवाल के रूप में हुई है। जबकि घायलों में चैनपुर थाना क्षेत्र के भखारी देवी गांव निवासी खुशबू जायसवाल और दीवान जायसवाल शामिल हैं।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में रामगढ़ रेफरल अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों गंभीर घायलों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; भागलपुर में रॉड से पीट-पीटकर युवक की हत्या, पड़ोसी परिवार संग फरार; पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ। एक की मौत हो चुकी है और दो गंभीर रूप से घायल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

वहीं सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि तीनों किसी काम से घर से निकले थे, तभी यह दर्दनाक घटना हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed