फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Former Minister Rajballabh Prasad gave clarification after making wrong comment on Tejashwi Yadav wife

Bihar: 'किसी महिला को जानवर कहना मेरे स्वभाव में नहीं', तेजस्वी की पत्नी पर गलत बयान के बाद राजबल्लभ की सफाई

Mon, 08 Sep 2025 08:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 08 Sep 2025 08:27 PM IST
सार

Bihar News: राजबल्लभ ने कहा कि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, जबकि उन्होंने कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्टवादी हूँ। आदमी को आदमी और जानवर को जानवर ही कहूंगा। किसी महिला को जानवर कहना मेरे स्वभाव में नहीं।

विज्ञापन
Bihar: Former Minister Rajballabh Prasad gave clarification after making wrong comment on Tejashwi Yadav wife
पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा में सोमवार को आयोजित एक विशाल सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चेतावनी दी कि बयानबाजी करने वालों को अदालत में घसीटकर सच उगलवाया जाएगा।

विज्ञापन

राजबल्लभ ने कहा कि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, जबकि उन्होंने कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्टवादी हूँ। आदमी को आदमी और जानवर को जानवर ही कहूंगा। किसी महिला को जानवर कहना मेरे स्वभाव में नहीं। मेरे बयान को तोड़ने-मरोड़ने वालों को जनता और अदालत दोनों सबक सिखाएंगे।

विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई वैचारिक है, हिंसक नहीं। इसी दौरान उन्होंने विनय यादव को दंगल में चुनौती दी। राजबल्लभ ने व्यंग्य करते हुए कहा कि सुबह-शाम दो किलो दूध भेजूंगा तैयारी के लिए। अगर जीत गए तो 11 लाख का इनाम दूंगा, लेकिन अगर चांप दिया तो जिम्मेदारी उनकी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  पुलिस टीम पर हमले के मामले में दो FIR दर्ज, 61 नामजद और 200 अज्ञात आरोपी

बिना नाम लिए कौशल यादव पर भी उन्होंने हमला बोला। हत्या, अपहरण और बालू घोटाले से जुड़े केस नंबर तक मंच से पढ़कर सुनाए और आरोप लगाया कि बड़े नेताओं की शह पर ऐसे मामलों को 19 साल से दबाया जा रहा है। उन्होंने विनय यादव पर भी जनवितरण प्रणाली, मध्यान्ह भोजन और आंगनबाड़ी योजनाओं में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी देवकी माँझी ने की और संचालन प्रिंस तमन्ना ने किया। भारी जनसमूह से उत्साहित राजबल्लभ ने सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सदर विधायक विभा देवी, रजौली विधायक प्रकाशवीर, एमएलसी अशोक कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा राजवंशी समेत कई नेताओं ने राजबल्लभ प्रसाद के सामाजिक योगदान की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed