फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Accident: Bolero carrying a DSP returning from Patna collided with a truck four police officers injured

Bihar Accident: पटना से लौट रहे डीएसपी की बोलेरो ट्रक से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; अस्पताल में भर्ती

Sat, 20 Dec 2025 09:12 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 20 Dec 2025 09:12 AM IST
सार

Bihar Accident: मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर के पास सड़क हादसे में भभुआ मुख्यालय डीएसपी, एक इंस्पेक्टर सहित चार लोग घायल हो गए। पटना से लौटते समय डीएसपी की बोलेरो ट्रक से टकरा गई। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर किया गया।

विज्ञापन
Bihar Accident: Bolero carrying a DSP returning from Patna collided with a truck four police officers injured
चार पुलिसकर्मी घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क हादसे में कैमूर जिले के भभुआ मुख्यालय डीएसपी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पटना से भभुआ लौटने के दौरान मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव के समीप डीएसपी की बोलेरो वाहन गलत दिशा से आ रही एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पढे़ें:  नए साल पर शराब तस्करों की साजिश नाकाम, 10 लाख की शराब जब्त, चार गिरफ्तार; पुलिस की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में भभुआ मुख्यालय डीएसपी गजेंद्र कुमार, क्राइम सेक्शन इंस्पेक्टर राजेश कुमार, चालक राजीव कुमार और करण कुमार घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया।

अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विंध्याचल सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed