फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: A young man who went to attend his sister Tilak ceremony was stabbed to death

Bihar: तिलक में शामिल होने गया युवक चाकू मारकर हत्या का शिकार, पत्नी के छोड़कर जाने से था मानसिक तनाव में

Sun, 25 May 2025 03:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 May 2025 03:49 PM IST
सार

Bihar: टुनटुन चौहान की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसका पत्नी से विवाद शुरू हो गया। बाद में उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने जीजा के घर चली गई। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर टुनटुन पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था।

विज्ञापन
Bihar: A young man who went to attend his sister Tilak ceremony was stabbed to death
गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासाराम जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गणपोखरी गांव में बहन के तिलक समारोह में शामिल होने गया युवक चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी टुनटुन चौहान के रूप में हुई है। दिनारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


शादी समारोह में युवक की हत्या से मचा हड़कंप
शादी के खुशी के माहौल के बीच युवक की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में हत्या के स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सके हैं, लेकिन कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


बहन के तिलक समारोह में पहुंचा था युवक
मिली जानकारी के अनुसार, गोपालपुर निवासी सुदेश चौधरी की पुत्री की शादी दिनारा के गणपोखरी गांव में तय हुई थी। इसी सिलसिले में तिलक समारोह शनिवार की रात आयोजित किया गया था, जिसमें सुदेश चौधरी का बेटा टुनटुन चौहान भी शामिल हुआ था। तिलक चढ़ाने के बाद बाकी परिजन गांव लौट गए, लेकिन टुनटुन वहीं रुक गया था। अगले ही दिन उसकी मौत की खबर ने परिजनों को सदमे में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बर्तन लगाकर बचा रहे मरीज खुद को, उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल की बदहाल तस्वीर उजागर


पत्नी से अनबन के चलते मानसिक तनाव में था टुनटुन
परिजनों के अनुसार, टुनटुन चौहान की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसका पत्नी से विवाद शुरू हो गया। बाद में उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने जीजा के घर चली गई। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर टुनटुन पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की जांच
दिनारा थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस मामले में परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed