उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) की दुर्दशा एक बार फिर सामने आई है। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में छत से टपकते पानी की वजह से मरीज परेशान हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मरीज अपने बिस्तर को भीगने से बचाने के लिए खाने के बर्तनों में छत से गिरता पानी जमा कर रहे हैं। पीड़ित मरीज ने बताया कि हम लोग तीन दिन से यहां भर्ती हैं। बारिश होने पर छत से पानी टपकने लगता है। बेड भीग जाता है जिससे काफी परेशानी होती है। हम लोग अपने बर्तन का उपयोग इसलिए कर रहे हैं ताकि पानी बिस्तर तक न पहुंचे। स्टाफ से कई बार कहने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। वे कहते हैं कि यह हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
देख लो सरकार: बर्तन लगाकर बचा रहे मरीज खुद को, उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल की बदहाल तस्वीर उजागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 25 May 2025 02:53 PM IST
सार
Bihar: पीड़ित मरीज ने बताया कि हम लोग तीन दिन से यहां भर्ती हैं। बारिश होने पर छत से पानी टपकने लगता है। बेड भीग जाता है जिससे काफी परेशानी होती है। हम लोग अपने बर्तन का उपयोग इसलिए कर रहे हैं ताकि पानी बिस्तर तक न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन