फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: A moving Scorpio car suddenly burst into flames in Patna the driver managed to save his life

Bihar: पटना में चलती स्कॉर्पियो अचानक बनी आग का गोला, चालक ने बचाई अपनी जान; यातायात हुआ प्रभावित

Mon, 29 Dec 2025 08:39 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 08:39 PM IST
सार

Bihar: पटना के रामकृष्ण नगर में चलती स्कॉर्पियो अचानक आग का गोला बन गई। चालक ने समय रहते गाड़ी सड़क किनारे रोकी और सुरक्षित बाहर निकला। डीजल रिसाव या इंजन से चिंगारी के कारण गाड़ी पूरी तरह जल गई। 

विज्ञापन
Bihar: A moving Scorpio car suddenly burst into flames in Patna the driver managed to save his life
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कृष्णा निकेतन स्कूल के पास चलती स्कॉर्पियो अचानक आग का गोला बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी से पहले तेज धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में भीषण आग भड़क गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो के इंजन से उठी चिंगारी या गर्मी के कारण गाड़ी में आग लग गई। चालक ने धुआं उठते ही सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोका और तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे के वक्त वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी स्कॉर्पियो जलकर खाक हो गई। लपटें काफी ऊँची उठ रही थीं, जिससे आसपास के दुकानदार और राहगीर दहशत में आ गए।

विज्ञापन


पढे़ं: भांकरोटा में जेसीबी प्लांट में लगी आग, 70 कर्मचारियों को निकाला गया बाहर; बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि तकनीकी जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने मौके पर यातायात को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया, जिससे अन्य वाहन प्रभावित न हों। कुछ देर के लिए जीरो माइल के पास यातायात प्रभावित रहा, बाद में जली हुई गाड़ी को हटाकर सड़क को खाली कराया गया।

रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी को एक मैकेनिक ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक धुआं निकला और आग लग गई। यह घटना वाहन चालकों के लिए चेतावनी भी है कि समय-समय पर गाड़ियों की तकनीकी जांच बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed