फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: A gated weir will be built in Dherukh, Darbhanga, Deputy CM Samrat Chaudhary gave information

Bihar: दरभंगा के धेरूख में बनेगा गेटेड वीयर, 26.26 करोड़ की लागत से होगी निर्माण योजना; डिप्टी CM सम्राट चौधरी

Thu, 31 Jul 2025 08:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 31 Jul 2025 08:10 PM IST
सार

Bihar: उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण को सुदृढ़ करना, सिंचाई की क्षमता को बढ़ाना और जल संचयन में सुधार करना है। इससे न सिर्फ किसानों को लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय जल संसाधनों का भी समुचित प्रबंधन संभव हो पाएगा।

विज्ञापन
Bihar: A gated weir will be built in Dherukh, Darbhanga, Deputy CM Samrat Chaudhary gave information
उपमुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित धेरूख गांव में पुरानी कमला नदी पर गेटेड वीयर और उससे संबंधित निर्माण कार्यों की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर कुल 26 करोड़ 26 लाख 5 हजार 421 रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण को सुदृढ़ करना, सिंचाई की क्षमता को बढ़ाना और जल संचयन में सुधार करना है। इससे न सिर्फ किसानों को लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय जल संसाधनों का भी समुचित प्रबंधन संभव हो पाएगा।

विज्ञापन


पढ़ें: मुंगेर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह अवैध मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन; दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल संसाधन प्रबंधन को लेकर गंभीर है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने की क्षमता में काफी सुधार हुआ है। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2007-08 में जब नेपाल की ओर से एक लाख 93 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, तो राज्य के 15 जिले बुरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गए थे। लेकिन पिछले साल जब छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, तब भी केवल 156 गांवों में ही बाढ़ का प्रभाव पड़ा।

उन्होंने इसे राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन और जल नियंत्रण प्रणाली की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि पहले जहां बाढ़ विनाश का कारण बनती थी, अब वही पानी बेहतर प्रबंधन के जरिए विकास का जरिया बनता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed