फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar a bike thief arrested from samastipur

Bihar: एक साथ बनाईं तीन गर्लफ्रेंड, शौक पूरा करने के लिए चोर बना आशिक, पुलिस ने दबोचा

Thu, 23 Jun 2022 05:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 23 Jun 2022 05:15 PM IST
सार

चोर ने पुलिस को बताया कि वह गर्लफ्रेंड्स की डिमांड पूरी करते-करते चोर बन गया। उसने बताया कि उसकी तीन गर्लफ्रेंड्स हैं। सभी को महंगे-महंगे गिफ्ट का शौक है। पिछले कुछ दिनों से दूसरी वाली गर्लफ्रेंड उससे मोबाइल की डिमांग कर रही थी।

विज्ञापन
bihar a bike thief arrested from samastipur
बाइक चौरी कर कर गर्लफ्रेंड्स की डिमांड पूरी करने वाला चोर गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर में एक युवक को गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करना महंगा पड़ गया। युवक ने एक नहीं बल्कि तीन-तीन गर्लफ्रेंड बनाई हुईं थीं। युवक जब दूसरी गर्लफ्रेंड के लिए मोबाइल की डिमांड पूरी करने के लिए मोटरसाइकिल की चोरी करने जा रहा था तभी पुलिस के उसे धर दबोचा। 
विज्ञापन

 
रोसड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस के हत्थे चढ़े चोर ने बताया कि वह अपनी तीन-तीन गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल की चोरी करता है। जिस वक्त पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह दूसरी गर्लफ्रेंड के लिए मोबाइल खरीदने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करने जा रहा था। शातिर चोर को मोटरसाइकिल के साथ गिरप्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


क्षेत्र में बीते कई दिनों से मोटरसाइकिल चोरी की घटना से आम लोगों के साथ पुलिस भी परेशान थी। इसके बाद पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए मुखबिर को अलर्ट कर दिया था। गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम देने की फिराक में घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर ने पुलिस को बताया कि वह गर्लफ्रेंड्स की डिमांड पूरी करते-करते चोर बन गया। उसने बताया कि उसकी तीन गर्लफ्रेंड्स हैं। सभी को महंगे-महंगे गिफ्ट का शौक है। पिछले कुछ दिनों से दूसरी वाली गर्लफ्रेंड उससे मोबाइल की डिमांग कर रही थी उसे पूरा करने के लिए वहा मोटरसाइकिल को चुराने जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वह लाखों की चोरी की हुई मोटरसाइकिलों को दो-तीन हजार में बेच देता था। 


चोर की पहचान सत्यनारायण के रूप में हुई है। सत्यनारायण के मुताबिक, जब वह अपनी तीन गर्लफ्रेंड्स की डिमांड पूरी नहीं कर  पाया तो उसने एक गैंग  बनाई। गैंग में उसने अपने जैसे युवक को शामिल किया। इसके बाद यह गैंग  लगातार उस इलाके में मोटरसाइकिलों की चोरी को अंजाम दे रहे थे।  चोर ने अपने दो सहयोगियों की भी जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed