फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bhojpur: Cable line worker died after falling from train accident happened while returning home from Rajasthan

Bihar Accident News: ट्रेन से गिरकर केबल लाइन कर्मी की मौत, राजस्थान से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Mon, 22 Apr 2024 01:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 Apr 2024 01:04 PM IST
सार

Bhojpur News: मृतक के पिता बिहारी सिंह ने बताया कि सुभाष शनिवार की दोपहर आरा आने के लिए राजस्थान से ट्रेन पर चढ़ा था। उसने फोन करके कहा था कि मैं ट्रेन पर चढ़ गया हूं और तुम लोग मेरे मोबाइल पर फोन मत करना। कल सुबह जब में आरा पहुंचूंगा तो कॉल करूंगा। लेकिन इसी बीच यह घटना घट गई।

विज्ञापन
Bhojpur: Cable line worker died after falling from train accident happened while returning home from Rajasthan
अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया रेलवे स्टेशन पर दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के अप लाइन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा आरा रेल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल ले गई। मृतक की पहचान अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव निवासी बिहारी सिंह के बेटे सुभाष यादव (18) के रूप में हुई है। सुभाष पेशे से केबल लाइन कर्मी था और केबल बिछाने का काम करता था।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतक के पिता बिहारी सिंह ने बताया कि सुभाष राजस्थान में केबल लाइन का काम करता था। शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे आरा आने के लिए वह राजस्थान से ट्रेन पर चढ़ा था। उस दौरान उसने फोन कर घर पर कहा था कि मैं ट्रेन पर चढ़ गया हूं और तुम लोग मेरे मोबाइल पर फोन मत करना, मैं मोबाइल बैग में रखने जा रहा हूं। कल सुबह जब में आरा पहुंचूंगा तो कॉल करूंगा। इसी बीच यह घटना घट गई। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह जब परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो तीन बार पूरी घंटी बजी। लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने बताया कि इसके बाद आरा रेल पुलिस द्वारा उसके मरने की सूचना फोन कर राजस्थान में उसकी कंपनी को दी गई। उसके बाद कंपनी वालों द्वारा घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन आरा रेल थाना पहुंचे और पुलिस के मोबाइल में उसकी फोटो देखकर उसकी पहचान की। इसके बाद परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे और उसके शव को दाह-संस्कार के लिए गांव ले गए। बताया जा रहा है कि मृतक अपने तीन भाइयों में बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed