{"_id":"68e37d7299a7c5a3a104bae4","slug":"away-from-family-for-five-years-youth-dies-after-being-hit-by-a-train-patna-news-c-1-1-noi1443-3486915-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पांच वर्ष से परिवार से था दूर; दूसरे दिन हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पांच वर्ष से परिवार से था दूर; दूसरे दिन हुई पहचान
Mon, 06 Oct 2025 03:12 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 03:12 PM IST
सार
विक्रम चौबे ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति से मिली। उन्होंने बताया कि हम लोगों से गजेंद्र की कई वर्षों से बातचीत नहीं होती थी। करीब पांच साल से वह घर से बाहर रह रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मृतक के शोकाकुल परिजन
विस्तार
भोजपुर जिले के कुल्हाड़ियां रेलवे ट्रैक के समीप रविवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान सोमवार को हरीगांव निवासी 48 वर्षीय गजेंद्र चौबे के रूप में हुई, जो जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
मृतक के भाई विक्रम चौबे ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति से मिली। उन्होंने बताया कि हम लोगों से गजेंद्र की कई वर्षों से बातचीत नहीं होती थी। करीब पांच साल से वह घर से बाहर रह रहे थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक वहां कैसे पहुंचा और घटना के वक्त वह ट्रेन ट्रैक के पास क्यों था।
ये भी पढ़ें- Live Bihar Election Date Live: चुनाव आयोग शाम 4 बजे करेगा विस चुनाव की तारीखों का एलान, 2 चरणों में होने की संभावना
विज्ञापन
मामले की जांच शुरू
वहीं परिवार पांच साल से बाहर रहता है। इसलिए परिजनों को घटना की कोई जानकारी नहीं थी। वहीं आपको बता दें कि रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की सूचना मिली थी। जिसके बाद लोगों ने तुरंत रेल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।