फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Aurangabad Bihar Girl Pinky Letter To Tejashwi Yadav Viral One Sided Lover Prabhat Bandhulya Reply

Aurangabad: 'तेजस्वी को चिट्ठी लिख पिंकी तो हिट हो गई, मुझे फंसवा दिया...', सामने आया लड़की का वन साइडेड लवर

Thu, 09 Feb 2023 08:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 Feb 2023 08:13 PM IST
सार

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को चिट्ठी लिखकर सोशल साइट्स पर पिंकी सनसनी बन गई हैं। तेजस्वी को वैलेंटाइन वीक पर लिखे लेटर का उसके एकतरफा प्रेमी ने अब जवाब दिया है। युवक ने कहा, तेजस्वी को चिट्ठी लिख पिंकी तो हिट हो गई, मुझे फंसवा दिया।
 

विज्ञापन
Aurangabad Bihar Girl Pinky Letter To Tejashwi Yadav Viral One Sided Lover Prabhat Bandhulya Reply
प्रभात बांधुल्य और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना की वन साइडेड लवर पिंकी ने वैलेंटाइन वीक पर सूबे के डिप्टी चीफ मिनिस्टर तेजस्वी यादव को अपने लवर से शादी करने के लिए खुद को रोजगार देने की मांग करने वाली चिट्ठी लिखकर औरंगाबाद के प्रभात बांधुल्य को सोशल मीडिया का हीरो बना दिया है। प्रियंका की ओर से लिखी गई चिट्ठी ट्विटर समेत अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ट्रेंड कर रही है। अब पिंकी के लवर प्रभात बांधुल्य ने इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रभात युवा है, साहित्यकार है, कलाकार है, एडवोकेट है और जिंदा दिल इंसान भी है। प्रभात की लिखी दो पुस्तकें बेहद चर्चित रही हैं। एक 'बनारस वाला इश्क' जो वामपंथ और दक्षिणपंथ की विचारधारा के युवक-युवती की प्रेम कहानी है। दूसरी 'यू कैन कॉल मी काफिर' है। इसके अलावा 'कलटू और मैना' नाम से एक उपन्यास भी लिखा है। उन्होंने चर्चित टीवी सीरियल निर्मात्री एकता कपूर के धारावाहिकों के लिए पटकथाएं भी लिखी हैं। प्रभात की एक शॉर्ट फिल्म फिक्स रेट भी आई है। इस फिल्म की कहानी बिहार के पंचायती राज सिस्टम की पोल खोलने वाली है। यह फिल्म सिस्टम के करप्शन को दिखाती हुई बताती है कि बिना दो हजार का खाना (घुस) दिए पाखाना (शौचालय) तक नहीं बनता है। 
विज्ञापन


प्रभात की भोजपुरी फिल्म...
प्रभात की हाल में आई भोजपुरी फिल्म लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर भी चर्चा में रही है। मतलब प्रभात प्रेम में जीने वाले इंसान है और यह उनके व्यवहार में भी दिखता है। यही वजह रही कि प्रभात ने बात की शुरुआत करने से पहले ही मजाकिया अंदाज में कह दिया कि तेजस्वी जी को चिट्ठी लिखकर पिंकी तो हिट हो गई, लेकिन उसने मुझे फंसवा दिया। अब उनकी असली वाली लवर नाराज हो गई है। आपसे बात कर जाते ही उसे मनाना है। प्रभात ने कहा, वे पिंकी को नहीं जानते हैं। लेकिन उसने मेरा नाम लेकर तेजस्वी को लिखे चिट्टी में जिस बेरोजगारी के दर्द को बयान किया है, वह उसकी तारीफ करते हैं। वह मेरे बहाने तेजस्वी तक पहुंचना चाहती है। तेजस्वी से उसे उम्मीदें हैं। उसकी उम्मीदें पूरी होनी भी चाहिए, क्योंकि यह उम्मीद सिर्फ पिंकी की नहीं, पूरे बिहार के बेरोजगारों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पिंकी को रोजगार की जरूरत'
पिंकी को पहले प्रेम की नहीं, बल्कि रोजगार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे औरंगाबाद से हैं और इसी औरंगाबाद ने उन्हें यहां की सभी छह की छह विधानसभा सीटे दी हैं। उनके चुनावी कैम्पेन में वे भी शरीक रहे हैं। इस नाते औरंगाबाद के बेरोजगारों को तेजस्वी जी से कुछ ज्यादा ही उम्मीदे हैं। उन्हें उम्मीद है कि तेजस्वी औरंगाबाद ही नहीं, पूरे बिहार के बेरोजगारों के अरमानों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी ने भी प्रेम-विवाह ही किया है। इस नाते प्रेमियों की उम्मीद पूरा करना भी उनका नैतिक कर्तव्य बनता है। पिंकी की को वे बेरोजगारों का प्रतीक मान रहे हैं। इस नाते वे भी पिंकी समेत उसके जैसे बिहार के तमाम बेरोजगारो को रोजगार देने की गुहार एक कलाकार के रूप में तेजस्वी से लगाएंगे। कहा कि मेरे लिए पिंकी के प्रपोज के मायने नहीं हैं, क्योंकि मैं खुद रिलेशनशिप में हूं। इस कारण ऐसी कोई संभावना नहीं है।

तेजस्वी से उम्मीद...
प्रभात ने कहा कि मैं फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ा हूं। बिहार में यह इंडस्ट्री नहीं है। इस कारण उन्हें भी रोजगार के लिए मुंबई जाना पड़ता है। वे चाहते हैं कि बिहार में भी फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री डेवलप हो और इसकी उम्मीद उन्हें तेजस्वी जी से है। उन्होंने कहा कि चूंकि यह मामला वैलेंटाइन वीक पर चर्चा में आया है। इस कारण युवाओं को उनकी सलाह है कि पार्टनर का चुनाव सुझ-बुझकर कीजिए। युवा भी खुद को पहले रोजी रोजगार पर फोकस करें। नौकरी के चक्कर में शादी की उम्र पार होने लगती है। इसलिए रोजगार पर भी ध्यान दें और अपने पैरों पर खड़ा हो जाएं तो शादी करें। रही बात तेजस्वी की तो वे युवा नेता हैं, युवाओं की उम्मीदे पूरा करेंगे और जब तक जीवन है, मोहब्बत जिंदाबाद रहेगा और इश्क बना रहेगा। फिलहाल तो पिंकी की चिट्ठी और प्रभात बांधुल्य चर्चा में हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका नाम की एक लड़की ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को एक चिट्ठी लिखी है। लड़की की ओर से लिखी गई चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लड़की ने चिट्ठी में खुद को बेरोजगार बताया है। कहा है कि आपने तो अपने लव मैरिज कर लिया, लेकिन हमारे लव पर बेरोजगारी का अड़चन है। नौकरी का जुगाड़ लगाइए नहीं तो हमारे लव किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे। चिट्ठी में उसने अपने प्यार का जिक्र किया है। लड़की का कहना है कि वो किसी लड़के से प्यार करती है, लेकिन उनकी शादी में बेरोजगारी अड़चन बनी हुई है।

यह है उस लड़की की लिखी चिट्ठी...
डियर तेजस्वी जी, उप मुख्यमंत्री, बिहार...आपको पता है हम बड़ी टेंशन में हैं। आप तो लव मैरेज कर लिए, लेकिन हमर मैरेज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है। हम चार साल से प्रभात बांधुल्य संग वन साइडेड अफेयर में हैं। अफेयर के उमर में करेंट अफेयर पढ़ रहे हैं। सोचे थे नौकरी लगेगा तो परपोज करेंगे, लेकिन नौकरी तो लगने से रहा। एक तो भैंकेंसी नहीं आता है और भैंकेंसी आता भी है तो पेपरे लीक हो जाता है।




लड़की ने लिखा कि ई सब देखते देखते लगता है, इहो वैलेंटाइन अइसहीं पार हो जाएगा और हम परपोज भी न कर पाएंगे। हम उधर कंपटीशन की तैयारी में लगल हैं और बाबू जी मने मन हमारे बियाह की तैयारी में। हमारी सब सहेली लोग का तो बच्चा भी हो गया है, बियाह के बाद। मन बड़ी मायूस हो रहा है, ई सब सोच-सोच के। बड़ी उम्मीद से चिट्ठी लिख रहे हैं, नौकरी का जुगाड़ लगवाइए नहीं तो लेखक साहब किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे। प्यार बिना नौकरी लेके क्या करेंगे। आपकी वोटर और लेखक प्रभात बांधुल्य की वन साइडेड लवर पिंकी (फ्रॉम पटना)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed