{"_id":"69ca0f911e190c38e8024652","slug":"audacity-rider-shot-young-man-returning-from-party-near-nadawan-village-patna-news-c-1-1-noi1474-4106366-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पार्टी से लौट रहे युवक को घेरकर मारी गोली, पुरानी रंजिश में दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पार्टी से लौट रहे युवक को घेरकर मारी गोली, पुरानी रंजिश में दिया घटना को अंजाम
Mon, 30 Mar 2026 07:35 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
घेरकर मारी गोली
बाढ़ थाना क्षेत्र के नदावां गांव स्थित पावर ग्रिड के पास एक युवक को पुरानी रंजिश में गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बल्लम यादव रात में 12 बजे बाइक से सकसोहरा से किसी पार्टी से अपने घर बख्तियारपुर प्रखंड के चकदौलत गांव लौट रहे थे। तभी कार सवार तीन से चार बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे एक गोली उनकी बांह में जाकर लगी। वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े। बदमाश फायरिंग करते हुए कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। बदमाशों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बल्लम यादव को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: क्या है TOD टैरिफ, जिसके कारण बिहार में बिजली दरें बढ़ने पर हंगामा? पढ़े, क्या लागू हो रहा रेट
एसडीपीओ-1 रामकृष्ण ने बताया कि देर रात्रि नदावाँ गांव के समीप स्थित पावर ग्रिड के नजदीक एनएच-30ए पर बख्तियारपुर प्रखंड निवासी एक युवक को गोली लगी है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। युवक के पीठ में गोली है। कुछ लोग फोर व्हीलर से आकर गोली चलाई है जिसमें से दो अपराधी को वह पहचानते है। इस मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-BSEB Result: दसवीं परीक्षा में सारण का जलवा, एक सातवें, तो दो छात्रों ने आठवां स्थान लाकर टॉप-10 में बनाई जगह
घटना के संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ सद्दाम हुसैन वारसी ने बताया कि घायल के शरीर पर गोली लगने के निशान हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक गोली लगने के निशान मिले है।