{"_id":"63b8429a866bf857f3782e4b","slug":"attachment-of-king-of-rajgir-then-99-live-cartridges-were-found-in-the-house-now-attachment-for-embezzlement","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंग ऑफ राजगीर की कुर्की:तब घर में 99जिंदा कारतूस मिले, अब दो करोड़ के गबन में कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किंग ऑफ राजगीर की कुर्की:तब घर में 99जिंदा कारतूस मिले, अब दो करोड़ के गबन में कुर्की
Fri, 06 Jan 2023 09:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:22 PM IST
सार
नालंदा के राजगीर में दो करोड़ के लेन-देन मामले में किंग ऑफ राजगीर कहे जाने वाले ई. राहुल राय के होटल ए.आर ग्रैंड का पुलिस ने कुर्की किया है।पिछले साल जून महीने में भी उनके घर और फॉर्म हाउस की कुर्की हुई थी जहां से 99 ज़िंदा कारतूस बरामद हुए थे।
विज्ञापन
ई. राहुल राय के होटल ए.आर ग्रैंड में पुलिस ने कुर्की किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा के राजगीर में दो करोड़ के लेन-देन मामले में चर्चित व्यवसायी सह बिल्डर और किंग ऑफ राजगीर कहे जाने वाले ई. राहुल राय के होटल ए.आर ग्रैंड में पुलिस ने कुर्की किया है। इस दौरान होटल से आपत्तिजनक चीजों के साथ कुछ कागजात भी बरामद किये गये हैं। पिछले साल जून महीने में भी उनके घर और फॉर्म हाउस की कुर्की हुई थी जहां कार्रवाई के दौरान उनके कमरे से 99 ज़िंदा कारतूस बरामद किये गये थे। यह कारतूस लाइसेंसी था या अवैध उसका जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आ पाया है।
विज्ञापन
वर्ष 2021 में दो करोड़ रुपए का हुआ था लेन-देन-
नवादा थाना क्षेत्र निवासी राजीव कुमार ने नवादा न्यायालय में राहुल राय के खिलाफ दो करोड़ रुपए गबन करने का आरोप लगाकर उन पर मुकदमा दर्ज कराया था। राहुल राय राजगीर धर्मशाला स्थित अपने मकान में रह रहे थे, जहां पर पुलिस ने कुर्की जब्ती की थी। वैसे राहुल का पैतृक घर सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव है। राजगीर थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि नवादा निवासी राजीव कुमार ने होटल की जमीन खरीदने के लिए व्यवसायी राहुल राय को वर्ष 2021 में दो करोड़ रुपए दिए थे। राजीव कुमार ने पैसे की मांग की तो आरोपित ने रुपया देने से साफ़ मना कर दिया। तब थकहार कर राजीव कुमार ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसी मामले में न्यायालय ने 21 जून 2022 को कुर्की जब्ती का वारंट जारी कर दिया। शुक्रवार को नवादा आरक्षी अधीक्षक ने नालंदा एसपी से समन्वय कर राजगीर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की।
विज्ञापन