फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Anger erupted over non-recovery of kidnapped youth, family members set fire at Danapur bus stand blocked road

Bihar News: अगवा युवक की बरामदगी न होने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने दानापुर बस स्टैंड पर आगजनी कर जाम की सड़क

Wed, 28 May 2025 07:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 28 May 2025 07:36 PM IST
सार

Patna News: प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि वे शांतिपूर्ण ढंग से सड़क जाम कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान दो-तीन लोग चोटिल हो गए। घायल प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Anger erupted over non-recovery of kidnapped youth, family members set fire at Danapur bus stand blocked road
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज, कई घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अपहरण, हत्या और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला दानापुर के सगुना मोड़ का है, जहां पांच मई से लापता युवक की बरामदगी न होने पर आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने दानापुर बस स्टैंड पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने टायर जलाकर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

 
गुड्डू राय की गुमशुदगी बनी रहस्य, परिजन परेशान
लापता युवक की पहचान गुड्डू राय के रूप में हुई है, जो दानापुर के सगुना मोड़ का निवासी है। उनकी पत्नी मोतीझरी देवी ने थाना में मामला दर्ज कराया है। मोतीझरी देवी ने बताया कि गुड्डू राय पांच मई की शाम को घर से यह कहकर निकले थे कि वे दीघा जा रहे हैं। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे, तो मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन फोन बंद मिला। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। इस लापरवाही से नाराज परिजनों ने शांतिपूर्ण तरीके से सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- अहियापुर हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले पूर्णिया सांसद, भावुक होकर रो पड़े; किसे बता दिया ‘सिंदूर का सौदागर’
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीसीटीवी में दिखा युवक, फिर भी नहीं मिली राहत
परिजनों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में गुड्डू राय को कुछ लोगों के साथ जाते हुए देखा गया है। इसके बावजूद पुलिस ने संदिग्ध धीरज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। यह घटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है।

 
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि वे शांतिपूर्ण ढंग से सड़क जाम कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान दो-तीन लोग चोटिल हो गए। घायल प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, चार गंभीर; पूजाई की तैयारी कर रहे परिवार में मचा कोहराम
 
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
इस मामले पर दानापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क जाम कर रहे दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पूरे मामले की जांच जारी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि लापता युवक की तलाश के लिए हर संभावित दिशा में काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed