{"_id":"64872298c0292c374403f7a2","slug":"ambulance-returning-to-jamui-after-taking-patient-to-patna-pmch-met-with-accident-emt-seriously-injured-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मरीज को पटना PMCH पहुंचा कर वापस लौट रही एंबुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक और ईएमटी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मरीज को पटना PMCH पहुंचा कर वापस लौट रही एंबुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक और ईएमटी गंभीर रूप से घायल
Mon, 12 Jun 2023 07:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 12 Jun 2023 07:20 PM IST
सार
चालक चंदन और ईएमटी मंटू सोमवार को जमुई सदर अस्पताल की एंबुलेंस से मरीज को पहुंचाने पीएमसीएच गए थे। लेकिन वापस लौटने के दौरान फथुआ बाईपास रोड पर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि ईएमटी मंटू कुमार एंबुलेंस में ही फंसा रह गया। इसमें उसका एक हाथ कट गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई सदर अस्पताल से एक मरीज को पटना पीएमसीएच पहुंचा कर लौट रही एक एंबुलेंस फथुआ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उस पर सवार चालक और ईएमटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घायल चालक और ईएमटी की पहचान जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के घनवेरिया निवासी चंदन कुमार और लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पाडो मटिया निवासी मंटू कुमार शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चंदन कुमार और मंटू कुमार शर्मा जमुई सदर अस्पताल की एंबुलेंस में पदस्थापित हैं। वे सोमवार को जमुई सदर अस्पताल की एंबुलेंस से मरीज को पहुंचाने पीएमसीएच गए थे। लेकिन वापस लौटने के दौरान फथुआ बाईपास रोड पर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि ईएमटी मंटू कुमार शर्मा एंबुलेंस में ही फंसा रह गया। इसमें उसका एक हाथ कट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
वहीं, घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल ईएमटी मंटू को कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस से बाहर निकाला गया। इस दौरान घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। उसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर दोनों घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती करवाया। जहां ईएमटी मंटू की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, घटना की जानकारी सदर अस्पताल जमुई को दी गई। उसके बाद सदर अस्पताल की ओर से दोनों घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन