बिहार में भी अलर्ट, नीतीश ने की उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री से बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
We are gathering details on the flash flood in Uttarakhand's Chamoli. Our officials are in contact with authorities there. As it concerns Ganga river, we need to remain alert: Bihar Chief Minister Nitish Kumar pic.twitter.com/K6twi826Al
— ANI (@ANI) February 7, 2021विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तराखंड आपदा के संदर्भ में वहां के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से टेलीफोन पर बातचीत की और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। नीतीश और रावत के बीच जिस वक्त बातचीत हुयी उस समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री घटनास्थल पर ही मौजूद थे। बिहार के मुख्यमंत्री ने रावत से कहा, मुझे उम्मीद है कि आप जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे और उत्तराखण्ड इस त्रासदी से शीघ्र उबर जाएगा। आपदा की इस घड़ी में हमलोग आपके साथ हैं ।