फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Major theft in principal couple's house, thieves fled with property worth 22 lakhs

Crime: प्राचार्य दंपति के घर में भीषण चोरी, 22 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर; पीड़ित बोले- जिंदगीभर की कमाई ले गए

Mon, 12 May 2025 04:57 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 May 2025 04:57 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर से चोरी की भीषण वारदात को अंजाम दिया है। वे एक प्राचार्य दंपति के घर में घुसे और 22 लाख की संपत्ति ले उड़े। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Major theft in principal couple's house, thieves fled with property worth 22 lakhs
प्राचार्य दंपति के घर भीषण चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ चोरों का तांडव देखने को मिला। जहां चोरों ने एक रिटायर्ड प्राचार्य के घर में घुसकर करीब 22 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। दंपति पहले तल पर सो रहे थे। इसी दौरान घर में घुसकर के चोरों ने धावा बोल दिया। यह घटना जिले के सरैया थाना क्षेत्र के हरपुर गिद्दा गांव की बताई गई है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं, इस घटना से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में कांग्रेस का टिकट ऐसे मिलेगा! उम्मीदवार बनने के लिए करना होगा QR से आवेदन
विज्ञापन

 
घटना को लेकर पीड़ित रामेश्वर राम ने बताया कि वह मुसहरी प्रखंड क्षेत्र के रजवाड़ा गांव के डॉ आंबेडकर उच्च विद्यालय से वर्ष 2021 में प्राचार्य के पद से रिटायर हुए। उसके बाद वह गांव में घर बनाकर रहने लगे। उनकी पत्नी भी स्कूल में प्राचार्य पद पर हरपुर गिद्दा गांव में कार्यरत हैं। उन्होंने आगे बताया कि कल रात को हम लोग खाना खाने के बाद सो गए। आज सुबह उठने के बाद देखा कि घर में भीषण चोरी की घटना हुई है और नकदी सहित ज्वेलरी (सोना, हीरा और चांदी) को चोरी कर लिया गया है। सभी की कीमत करीब 22 लाख रुपये है। हमारा घर दो फ्लोर का है, जिसमें पहले तल पर हम लोग रहते हैं और नीचे घर में सामान रखा हुआ था। सभी कमरों को बंद रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि चोरों ने पीछे के दरवाजे को तोड़कर के घर के अंदर प्रवेश किया। फिर एक-एक कमरे को तोड़कर के चोरी की गई। इस मामले की जानकारी हम लोगों ने पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची हुई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हम लोग के जीवन भर की कमाई को चोर एक साथ ले गए हैं।

यह भी पढ़ें- Buddha Purnima: ‘हम शांति जानते हैं और क्रांति भी’, बुद्ध की धरती से कटिहार की महिलाओं का पाक को दो टूक जवाब
 
सरैया थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के हरपुर गिद्दा गांव में रिटायर्ड प्राचार्य के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरी की भीषण घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। अज्ञात चोर ने घर के पीछे लगे दरवाजे को तोड़कर प्रवेश किया था। मामले की जांच की जा रही है। आसपास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही सभी चोरों को पकड़ा जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed