फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   A young man was beaten to death on charges of theft in Patna

भीड़ बनी हैवान: पटना में चोरी के आरोप में एक युवक की पीट पीटकर हत्या, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

Sun, 07 Jul 2024 05:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Jul 2024 05:17 PM IST
सार

Bihar News: पटना के नौबतपुर में चोरी के आरोप में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद युवक को मृतक समझ गांव के बाहर झाड़ी में फेंक दिया गया। रविवार की सुबह परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
A young man was beaten to death on charges of theft in Patna
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मृतक युवक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया है। घटना की पुष्टि फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी 2 दीपक कुमार ने की है।

विज्ञापन

 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नौबतपुर गांव के पलटी चटनी गांव में आधी रात के वक्त एक युवक चोरी की नीयत से घर में घुसा। लोगों के जागने के बाद युवक को पकड़कर जमकर उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि चोर की इतनी पिटाई की गई कि उसके नाक, मुंह, सर से खून निकलने लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


इस क्रम में मृतक युवक को पास के एक झाड़ी में फेंक दिया गया। रविवार की सुबह परिवार के लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु युवक की पहचान कुणाल राम 30 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद कुणाल राम के परिजनों ने इस मामले में विक्की कुमार 28 वर्ष को आरोपित बताया है। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने कुणाल राम को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed