फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   A massive surge of devotees at the Ganga ghats for Jitiya; mothers observed a waterless fast and offered

बिहार: जितिया पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, निर्जला व्रत रख माताओं ने की पूजा-अर्चना

Sat, 03 Oct 2026 07:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 03 Oct 2026 07:56 PM IST
सार

बक्सर के रामरेखा घाट पर जितिया पर्व के अवसर पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने गंगा स्नान कर भगवान सूर्य और गंगा की पूजा की। बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने बैरिकेडिंग, पुलिस और एसडीआरएफ की तैनाती की।

विज्ञापन
A massive surge of devotees at the Ganga ghats for Jitiya; mothers observed a waterless fast and offered
जितिया पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीवित्पुत्रिका पर्व यानी जितिया व्रत के अवसर पर शुक्रवार को गंगा स्नान के लिए बक्सर के रामरेखा घाट पर श्रद्धालु महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बक्सर के अलावा आसपास के जिलों और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाएं रामरेखा घाट पहुंचीं। महिलाओं ने गंगा में स्नान कर भगवान सूर्य और गंगा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपनी संतान की लंबी आयु, सुख और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

जितिया व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। व्रती महिलाओं ने निर्जला रहकर पूरे दिन उपवास रखा। स्नान और पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनी। सुबह से ही रामरेखा घाट पर धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से घाट और आसपास के इलाकों में काफी चहल-पहल रही।

विज्ञापन


पढ़ें:  सड़क के गड्ढे से हिला टैंकर, ढक्कन के पास से छलका केमिकल; कई वाहन चालकों को हुई परेशानी 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में बाढ़ के कारण इस बार प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। नगर परिषद की ओर से घाट पर बैरिकेडिंग कराई गई थी, ताकि श्रद्धालु गहरे पानी की ओर न जा सकें। पानी का स्तर बढ़ा होने के कारण घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया था।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से भी पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मी घाट पर पहुंचने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के साथ महिलाओं से निर्धारित सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करने की अपील कर रहे थे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया गया था।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से गंगा के गहरे पानी में नहीं जाने और बैरिकेडिंग के बाहर स्नान नहीं करने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था के बीच महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ जितिया पर्व मनाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed