Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A gas leak caused the collapse of a house wall, injuring two people while cooking.

बिहार: खाना बनाते समय गैस रिसाव से हादसा, मकान की दीवार गिरी; दो लोग गंभीर घायल

Fri, 06 Nov 2026 01:39 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 01:39 PM IST
सार

बिहार के बक्सर जिले के खेमपुर गांव में शुक्रवार सुबह खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव की घटना हुई। इसके बाद मकान की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 59 वर्षीय रमाकांत राम और 28 वर्षीय धर्मेंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

विज्ञापन
A gas leak caused the collapse of a house wall, injuring two people while cooking.
गैस रिसाव के बाद भरभराकर गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बक्सर में शुक्रवार सुबह घरेलू गैस रिसाव के बीच बड़ा हादसा हो गया। राजपुर प्रखंड के खेमपुर गांव में रसोई में गैस रिसाव के दौरान अचानक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), राजपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन


सुबह 8 बजे खाना बनाने की तैयारी के दौरान हादसा
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे खेमपुर गांव में घर के अंदर खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान रसोई गैस का रिसाव होने लगा। गैस रिसाव के बीच अचानक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

हादसे में खेमपुर निवासी रमाकांत राम (59) और धर्मेंद्र राम (28) मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद घर में मौजूद परिजनों और आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी राजपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के पीछे गैस रिसाव की आशंका है। हालांकि, मकान की दीवार गिरने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।


गैस रिसाव होने पर बरतें ये सावधानियां
घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। गैस की गंध महसूस होने पर तुरंत रेगुलेटर बंद कर देना चाहिए। खिड़की और दरवाजे खोलकर हवा आने-जाने का रास्ता बनाएं। इस दौरान बिजली के स्विच, पंखे या किसी भी इलेक्ट्रिकल उपकरण को चालू या बंद न करें। माचिस और लाइटर का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर जाकर गैस एजेंसी या आपातकालीन सेवा को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed