फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News: Child falls into well while flying kite, rescued using a ladder; doctors declare him dead

Bihar News: पतंग उड़ाने के दौरान बच्चा कुएं में गिरा, सीढ़ी लगाकर निकाला गया; डाॅक्टरों ने मृत घोषित किया

Thu, 15 Jan 2026 10:29 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 15 Jan 2026 10:29 PM IST
सार

Patna News: बाढ़ थाना क्षेत्र के जमुनीचक मोहल्ले में पतंग उड़ाते समय पांच वर्षीय टप्पू कुमार कुएं में गिर गया। करीब एक घंटे बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
Patna News: Child falls into well while flying kite, rescued using a ladder; doctors declare him dead
कुएं में गिरने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ थाना अंतर्गत जमुनीचक मोहल्ले में एक पांच वर्षीय बच्चा पतंग उड़ाने के दौरान कुएं में गिर गया। लगभग एक घंटे बाद परिजनों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की, जिसके बाद बच्चे के घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर स्थित कुंए में गिरे रहने की जानकारी मिली। हल्ला होते ही परिजन और आसपास के लोगों ने बच्चे को सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला और आनन-फानन में बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पिता अनिल शर्मा ने बताया कि वह स्टेशन पर लकड़ी का काम कर रहा था। तभी उन्हें सूचना मिली कि बच्चा कुएं में गिर गया है, जिसके बाद वे घटनास्थल पर बदहवास स्थिति में पहुंचे। कुंए के बाहर बच्चे की चप्पल गिरी हुई थी, जिससे उसके कुएं में होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


अभिषेक कुमार ने बताया कि बच्चा टप्पू कुमार घर से थोड़ी दूर पर पतंग उड़ा रहा था और वह कुएं में गिर गया। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, बच्चा कुएं में गिरा था। आसपास के लोगों ने हल्ला किया, जिसके बाद वह सीढ़ी लेकर कुएं के पास पहुंचे और बच्चे को कुएं से बाहर निकाला और आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य कई बच्चे भी वहां पतंग उड़ा रहे थे, लेकिन घटना के बाद सभी वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि बच्चा पतंग उड़ाने के दौरान पीछे की ओर गया और इस दौरान वह कुएं में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- 'लड़कियों को मंत्रियों के चेंबर तक पहुंचाया...': पटना गर्ल्स हॉस्टल छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव का गंभीर आरोप

संतोष शर्मा ने बताया कि कुएं में गिरे रहने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने हल्ला करना शुरू किया, जिसके बाद उन्हें जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचे और बच्चे को इलाज हेतू अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे एडिशनल एसएचओ अमित कुमार ने इस संदर्भ में बयान देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed