{"_id":"61d0c02ed6df7557a554394e","slug":"281-more-test-corona-positive-in-bihar-and-active-case-is-749","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा खतरा : बिहार में सामने आए कोरोना के 281 नए मरीज, 72 घंटों में एक भी मौत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहा खतरा : बिहार में सामने आए कोरोना के 281 नए मरीज, 72 घंटों में एक भी मौत नहीं
Sun, 02 Jan 2022 02:28 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 02 Jan 2022 02:28 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के लिए कुल 1,62,459 नमूनों का परीक्षण किया गया। राज्य ने अब तक ओमिक्रॉन संस्करण के एक मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
बढ़ रहे कोरोना के मामले....
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 281 और लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं कुल कोरोना मरीजों की संख्या 749 हो गई है। वहीं राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना (136) और पूर्वी चंपारण (70) जिलों में सबसे ज्यादा मामले सामने आए।
विज्ञापन
पिछले 72 घंटों में कोरोना बीमारी के कारण कोई मौत नहीं हुई है और मरने वालों की संख्या 12,096 है। पिछले एक हफ्ते में ताजा मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी गई है, जिसके दौरान सक्रिय कोरोना केसों का आंकड़ा नौ गुना तेजी से बढ़ गया। हालांकि रिकवरी रेट 98.23 फीसदी है।
विज्ञापन
20 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए
पिछले 24 घंटों में कुल 20 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। इसमें ठीक होने वालों की कुल संख्या 7,14,331 हो गई है। राज्य में अब 7,27,177 केस हो चुके है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के लिए कुल 1,62,459 नमूनों का परीक्षण किया गया। राज्य ने अब तक ओमिक्रॉन संस्करण के एक मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को तेजी से बढ़े कोरोना मरीज
शुक्रवार को बिहार में 158 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। राजधानी पटना में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। एक दिन में यहां 105 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, मुंगेर में नौ, जमुई में छह, गया में पांच, जहानाबाद व रोहतास में पांच-पांच, नालंदा में तीन, बक्सर और सारण में दो-दो और अररिया, बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल व वैशाली में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं।