फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   12 new industrial units approved in Bihar; likely to create 2,500 job opportunities.

खुशखबरी: बिहार में 12 नई औद्योगिक इकाइयों को मंजूरी, 2,500 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना

Sat, 03 Oct 2026 07:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 03 Oct 2026 07:34 PM IST
सार

BIADA ने 12 औद्योगिक इकाइयों के लिए 9.14 एकड़ भूमि और प्लग एंड प्ले शेड्स आवंटित करने को मंजूरी दी है। 132.60 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश से पटना समेत नौ जिलों में करीब 2,500 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

 

विज्ञापन
12 new industrial units approved in Bihar; likely to create 2,500 job opportunities.
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमिटी (PCC) की बैठक प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और निवेश को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस दौरान 12 औद्योगिक इकाइयों को 9.14 एकड़ औद्योगिक भूमि और प्लग एंड प्ले शेड्स आवंटित करने की मंजूरी दी गई।

विज्ञापन

स्वीकृत औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से करीब 132.60 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। इससे लगभग 2,500 रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। इन इकाइयों की स्थापना पटना, बक्सर, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, भागलपुर, पूर्णिया, मधुबनी, औरंगाबाद और सहरसा में प्रस्तावित है।

विज्ञापन

बैठक में औद्योगिक भूखंडों के साथ प्लग एंड प्ले सुविधाओं से संबंधित प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। इसके तहत निवेशकों को तैयार औद्योगिक आधारभूत संरचना उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और संचालन की प्रक्रिया को सुगम और तेज बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  सड़क के गड्ढे से हिला टैंकर, ढक्कन के पास से छलका केमिकल; कई वाहन चालकों को हुई परेशानी

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य में स्वीकृत हो रही नई औद्योगिक परियोजनाएं बिहार के औद्योगिक और तकनीकी विकास को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। इन परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और कौशल आधारित अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करते हुए राज्य को आधुनिक औद्योगिक और विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

BIADA के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार संतुलित और समग्र औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। BIADA के माध्यम से पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया के तहत निवेशकों को औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही मजबूत आधारभूत संरचना, बेहतर कनेक्टिविटी, सुगम प्रक्रियाओं और नीतिगत सहयोग के जरिए निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल बिहार को निवेश के लिए उभरते औद्योगिक गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

स्वीकृत परियोजनाओं से राज्य में औद्योगिक निवेश को गति मिलने, औद्योगिक आधार के विस्तार और रोजगार के नए अवसरों के सृजन में योगदान मिलने की संभावना है। BIADA द्वारा औद्योगिक भूमि और आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed