फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Stones pelted at the convoy of Bihar CM Nitish Kumar CM was not present in the convoy at the time

Bihar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव, 13 लोग गिरफ्तार

Sun, 21 Aug 2022 10:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 21 Aug 2022 10:15 PM IST
सार

नीतीश कुमार सोमवार को गया जाने वाले हैं। वे गया में सूखे की स्थिति पर बैठक करेंगे। इसके अलावा उन्हें वहां बन रहे रबर डैम का भी निरीक्षण करना है।

विज्ञापन
Patna Stones pelted at the convoy of Bihar CM Nitish Kumar CM was not present in the convoy at the time
Bihar - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पटना में पथराव की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सीएम उस काफिले में मौजूद नहीं थे। जानकारी के मुताबिक, पथराव की घटना गौरीचक थाना के सोहगी गांव के पास हुई। यहीं लोगों ने सीएम के कारकेड पर पथराव किया। कारकेड में सिर्फ सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे।

विज्ञापन


दरअसल, नीतीश कुमार सोमवार को गया जाने वाले हैं। वे गया में सूखे की स्थिति पर बैठक करेंगे। इसके अलावा उन्हें वहां बन रहे रबर डैम का भी निरीक्षण करना है। हालांकि, सीएम कुमार हेलीकॉप्टर से गया जाएंगे, लेकिन उनके हेलीपैड से दूसरे स्थानों पर जाने के लिए कारकेड को पटना से गया भेजा गया। इसी कारकेड पर पथराव किया गया।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स की मानें तो इलाके का एक लड़का गायब हो गया था। बाद में उसका शव बेऊर में मिला था। इसी को लेकर ग्रामीण नाराज थे। वे गौरीचक के सोहगी मोड़ के पास सड़क जाम कर हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान कारकेड वहां से गुजरी। कारकेड को देख ग्रामीण उग्र हो गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। बताया जारहा है कि घटना में चार गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि रविवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव किया गया, जिसके बाद 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जब मुख्यमंत्री के अग्रिम काफिले को देखा, तो उन्होंने पथराव कर दिया। तीन-चार वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।


उन्होंने कहा कि जल्द ही एक पुलिस बल को इलाके में भेजा गया और भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस पहले ही 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। हम सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं और शेष चार लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed