{"_id":"5f5875a38ebc3ea3e2210db9","slug":"patna-senior-ips-officer-vikas-vaibhav-awarded-bihar-traffic-police-constable-who-is-doing-his-duty-in-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना: तेज बारिश में भी ड्यूटी कर रहा था जवान, डीआईजी ने गाड़ी रोक किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना: तेज बारिश में भी ड्यूटी कर रहा था जवान, डीआईजी ने गाड़ी रोक किया सम्मानित
Wed, 09 Sep 2020 11:58 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
बिहार पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस विकास वैभव (फाइल फोट
- फोटो : Twitter
बिहार की राजधानी पटना में ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने ऐसा काम कर दिखाया, जिसे देख बिहार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें सम्मानित किया। पटना में तेज बारिश होने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस का एक जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात रहा, जिसकी डीआईजी ने खूब सराहना की।
विज्ञापन
पटना में कल दोपहर तेज बारिश होने लगी, जिसके बाद वहां ट्रैफिक पर असर पड़ने लगा लेकिन लोगों को तकलीफ कम हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस का जवान तेज बारिश में खड़ा हुआ अपना काम करता रहा। यह मामला असीनाबाद के गोलंबर का है, यहां पर अशोक कुमार पूरी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन
बारिश में खड़े होकर काम करते हुए अशोक कुमार को ना तो खुद की तबीयत खराब होने की चिंता थी और ना ही भीगने का डर था। इसी दौरान बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। विकास वैभव ने जब अशोक कुमार को काम करते देखा तो उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और अपने अंगरक्षकों को भेजकर अशोक को बुलवाया।
विज्ञापन
विकास वैभव ने ना केवल अशोक कुमार की सराहना की बल्कि उन्हें 2.500 रुपये देकर सम्मानित भी किया। विकास वैभव ने इस जवान को प्रशस्ति पत्र भी दिया। विकास वैभव ने अपने इंस्टाग्राम से इस पोस्ट को शेयर किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी विकास वैभव की जमकर तारीफ हो रही है।