फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   patna police will appeal in patna high court to withdraw pappu yadav's bail

पप्पू यादव के पीछे पड़ी नीतीश सरकार, जेल भेजने की तैयारी में

Tue, 04 Aug 2015 12:02 PM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
patna police will appeal in patna high court to withdraw pappu yadav's bail

मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव की बिहार में यादवों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। अपनी जुझारू छवि और बेबाक बयानों के कारण भी वह आम जनता को अपने पक्ष में करने में सफल रहते हैं।

विज्ञापन


यह पप्पू यादव का ही जलवा था कि बीते लोकसभा चुनावों में जहां बिहार में मोदी लहर के सामने विपक्षी तिनके की तरह उड़ रहे थे वहां पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीता रंजन दोनों जीत दर्ज करने में कामयाब रहे वो भी अलग अलग पार्टियों से।
विज्ञापन


ऐसे में राजद से अलग होकर पप्पू यादव का विद्रोही रुख आने वाले विधानसभा चुनावों में भी लालू नीतीश का खेल बिगाड़ सकता है। वैसे भी अपनी अलग पार्टी बनाने के बाद से पप्पू यादव भाजपा के करीब होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे पप्पू यादव

patna police will appeal in patna high court to withdraw pappu yadav's bail

इसके अलावा ऐन चुनाव से पहले पप्पू यादव ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुछ दिन पूर्व खगडिया जिले में दलितों की पिटाई के मामले में उन्होंने खगड़िया बंद रखा और बीते 11 जुलाई को किशनगंज में छात्र की हत्या के खिलाफ बिहार बंद का ऐलान किया था उससे राजद-जेडीयू के चुनाव रणनीतिकारों की सांसे अटकी हुई हैं।

पप्पू यादव प्रदेश भर में घूम घूमकर नीतीश की सरकार को माफिया की सरकार बताने में लगे हैं। दो दिनपहले उन्होंने नीतीश लालू को नपुंसक तक कह डाला था।

अब उनके इन बयानों को आधार बनाकर पटना पुलिस माहौल बिगड़ने और कानून व्यवस्‍था खराब होने के नाम पर उनकी जमानत तुड़वाने की तैयारी में है। जो उन्हें बीते लोकसभा चुनावों से पहले पटना हाइकोर्ट ने दी थी।

हालांकि सरकार इस मामले में फूंक फूंककर कदम रख रही है क्योंकि उसे इस बात का अंदाजा है कि पप्पू को जेल भेजने में अगर जरा सी भी जल्दबाजी दिखाई तो पप्पू जनता की सहानभूति बटोर में भी कामयाब हो सकते हैं। इसलिए पटना पुलिस उन्हें जेल भेजने से पहले पूरी तरह माहौल बनाने की तैयारी में लगी है।

पुराने मामले में जमानत तुड़वाने की तैयारी में पटना पुलिस

patna police will appeal in patna high court to withdraw pappu yadav's bail

बिहार चुनाव से पहले ही लालू नीतीश का समीकरण बिगाड़ने में लगे पप्पू यादव को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए आधार बनाया जा रहा है उनके पुराने बयानों को जिसके आधार पर पटना पुलिस उनकी जमानत तुड़वाने की कवायद में लग गई है।

लालू यादव के राजद से निकाले जाने के बाद पप्पू यादव की सक्रियता लालू यादव और नीतीश कुमार दोनों के लिए सरदर्दी बनी हुई है। पप्पू यादव पूरे राज्य में घूम घूमकर नीतीश सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे हुए हैं जिसे पचाना सत्तारूढ़ दल के लिए मुश्किल हो रहा है।

यही कारण है कि सरकार अब पुलिस के सहारे चुनाव से पहले पप्पू यादव को जेल पहुंचाने की तैयारी कर चुकी है। पटना के एसएसपी विकास वैभव ने कल मीडिया से बात करते हुए कहा था कि पप्पू यादव लगातार कानून व्यवस्‍था को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में उनकी जमानत वापस लेने के लिए हाइकोर्ट से अपील की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed